Indian Railways: MP, राजस्‍थान की ट्रेनों में उमड़ रही भीड़, वेट‍िंग कम करने को रेलवे ने क‍िए ये खास इंतजाम, यात्र‍ियों को होगा फायदा

[ad_1]

नई द‍िल्‍ली. राजस्‍थान (Rajasthan) और मध्‍य प्रदेश (MP) की ट्रेनों में यात्र‍ियों की भीड़ बढ़ रही है. इसकी वजह से वेट‍िंग ल‍िस्‍ट भी लंबी हो जा रही है. इसको कम करने और यात्र‍ियों को ज्‍यादा सुव‍िधा देने के ल‍िए अब उत्‍तर पश्‍च‍िम रेलवे (North Western Railway) ने चार जोड़ी ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणी के अत‍िर‍िक्‍त अस्‍थाई कोच जोड़ने का न‍िर्णय ल‍िया है. यह ट्रेनें खासकर राजस्‍थान के जोधपुर, बाडमेर, जयपुर और मध्य प्रदेश के इंदौर के अलावा द‍िल्‍ली के बीच संचाल‍ित होती हैं. इन ट्रेनों में अत‍िर‍िक्‍त कोच जुड़ने से वेट‍िंग ल‍िस्‍ट कम होगी और यात्र‍ियों को ज्यादा बर्थ उपलब्‍ध हो सकेंगी.

Indian Railways: मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान की ये ट्रेनें स‍ितंबर में रहेंगी कैंस‍िल और शॉर्ट टर्म‍िनेट, जानें इनके बारे में 

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्‍ता कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेलवे द्वारा लम्बी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 04 जोडी रेलसेवाओं में कोचों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है ज‍िसको न‍िम्‍नानुसार लागू क‍िया जा रहा है:-

1. ट्रेन संख्या 14801/14802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 26.08.22 से 10.09.22 तक एवं इंदौर से दिनांक 29.08.22 से 13.09.22 तक 01 द्वितीय साधारण श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.

2. ट्रेन संख्या 12465/12466, इंदौर-जोधपुर-इंदौर रेलसेवा में इंदौर से दिनांक 27.08.22 से 11.09.22 तक एवं जोधपुर से दिनांक 28.08.22 से 12.09.22 तक 01 द्वितीय साधारण श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.

3. ट्रेन संख्या 20487/20488, बाडमेर-दिल्ली-बाडमेर रेलसेवा में बाडमेर से दिनांक 01.09.22 से 29.09.22 तक एवं दिल्ली से दिनांक 02.09.22 से 30.09.22 तक 01 फर्स्ट एसी श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.

4. ट्रेन संख्या 20489/20490, बाडमेर-जयपुर-बाडमेर रेलसेवा में बाडमेर से दिनांक 02.09.22 से 30.09.22 तक एवं जयपुर से दिनांक 03.09.22 से 01.10.22 तक 01 फर्स्ट एसी श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.

Tags: Indian railway, Indian Railway news, Indian Railways, Irctc, North Western Railway

[ad_2]

Source link

Comments (0)
Add Comment