[ad_1]
हाइलाइट्स
इस पैकेज की शुरुआत पटना से होगी.
पैकेज का शुरुआती किराया 34810 रुपये है.
इस पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी.
पटना. अगर आप नवंबर महीने में राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल, आईआरसीटीसी (IRCTC) बेहद ही शानदार और किफायती एयर टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है. इस पैकेज के जरिए आपको जयपुर, पुष्कर, उदयपुर जोधपुर और जैसलमेर घूमने का मौका मिलेगा. इस पैकेज की शुरुआत पटना से होगी.
आईआरसीटीसी ने ट्विटर के जरिए दी जानकारी
आईआरसीटीसी ने ट्विटर के जरिए इस एयर टूर पैकेज की जानकारी दी है. इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 7 रातों और 8 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है. आईआरसीटीसी शिमला टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही आपको रात में रुकने के लिए होटल की भी सुविधा मिलेगी. पैकेज की शुरुआती किराया 34,810 रुपये है. इस एयर टूर पैकेज के लिए बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं.
From the Pink city to the City of Lakes, explore Rajasthan with IRCTC’s Air tour package starting from ₹34810/- onwards. For details, visit https://t.co/YpV8dzMpE8 @AmritMahotsav #AzadiKiRail
— IRCTC (@IRCTCofficial) September 14, 2022
टूर पैकेज की पूरी डिटेल
पैकेज का नाम- Jewels of Rajasthan Ex Patna (EHR111)
डेस्टिनेशन कवर- जयपुर, पुष्कर, उदयपुर जोधपुर और जैसलमेर
टूर की अवधि- 8 दिन/7 रात
मील प्लान- ब्रेकफास्ट और डिनर
ट्रैवल मोड- फ्लाइट
प्रस्थान तारीख- 30 नवंबर, 2022
प्रस्थान का समय- हावड़ा स्टेशन 21:55 अपराह्न
पैकेज की शुरुआती कीमत 34,810 रुपये
पैकेज के खर्च की बात करें तो कंफर्ट क्लास में ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर प्रति व्यक्ति खर्च 34,810 रुपये है. डबल ऑक्यूपेंसी पर 35,830 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च है. वहीं सिंगल ऑक्यूपेंसी का प्रति व्यक्ति खर्च 47,310 रुपये है. 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ 31,100 रुपये चार्ज है. इसके अलावा 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड 28,620 रुपये खर्च आएगा जबकि 2 से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड 15,150 रुपये खर्च आएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Irctc, Tour and Travels, Tourist Destinations, Tourist Places
FIRST PUBLISHED : September 17, 2022, 08:15 IST
[ad_2]
Source link