Jabalpur News: रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी को मिला पेटेंट, दावा- पौधों से होगा बड़ी बीमारियों का इलाज

[ad_1]

जबलपुर. औषधीय पौधों में मौजूद रोग प्रतिरोधक क्षमता से अब जल्द ही मनुष्यों की बीमारियों का इलाज हो सकेगा. पेड़ों का प्लांट डिफेंस मेकैनिज्म यानी रोग प्रतिरोधक संरचना बीमारी से लड़ेंगी और लोगों को निरोग बनाएंगी. दरअसल जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय रिसर्च एंड बायोलॉजिकल साइंस डिपार्टमेंट ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. 12 साल की कड़ी मेहनत के बाद टिश्यू कल्चर पर आधारित बायक्लीन विधि पर विश्वविद्यालय ने पेटेंट हासिल किया है. दावा है कि यह समाज के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो सकता है.

संस्कारधानी जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के स्टडीज ऑफ रिसर्च इन बायो लॉजिकल साइंस डिपार्टमेंट के तीन प्रोफेसरों ने एक ऐसी विधि पर पेटेंट हासिल किया है जो पूरे भारत देश समेत दुनिया के लिए बायो साइंस की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी. इन्होंने हमारे आसपास मौजूद शिवनाक याने ओरोजयलम पेड़ के फलों पर रिसर्च की. इस रिसर्च में उन्होंने टिशू कल्चर यानी ऊतक संरचना के आधार पर बायक्लीन विधि के जरिए आर्टिफिशियल सीड तैयार किए. इतना ही नहीं इन्होंने इस पेड़ में मौजूद प्लांट डिफेंस मेकैनिज्म को भी खोजा और उसका इस्तेमाल कई बीमारियों में भी किया. यानी अब इससे मनुष्य में मौजूद कई बीमारियों का इलाज हो सकेगा.

12 साल से इस पर काम कर रही टीम
डीआईसी के डायरेक्टर प्रोफेसर सरदूल सिंह संधू ने बताया कि आज से 12 साल पहले साल 2010 में बायक्लीन विधि का पेटेंट कराने का काम शुरू हुआ था, जबकि रिसर्च टीम इस विधि पर साल 2006 से काम कर रही थी. टीम टिशू कल्चर द्वारा शिवनाक पेड़ से बायक्लीन निकालने का काम कर रही थी. दावा तो यहां तक किया जाता है कि बायक्लीन एंटी कैंसर और जटिल बीमारियों पर भी असरकारक होती है. इसे पेड़ का इकोसिस्टम भी कहा जा सकता है, जो एंटीबैक्टीरियल टूल की तरह काम करेगा.

औषधीय पौधे भी रहेंगे सालों जीवित
इतना ही नहीं बायक्लीन विधि के जरिए औषधीय पेड़ों को भी सालों साल जीवित रखा जा सकेगा और उन्हें काटने की भी जरूरत नहीं होगी. उनका कहना है कि दुनिया को बीते 3 सालों ने नई-नई बीमारियों ने घेरा. कोरोना वायरस, मंकीपॉक्स समेत नई-नई बीमारियां लगातार सामने आ रही हैं. शोधकर्ता विशेषज्ञों का कहना है कि बायक्लीन विधि के जरिए भविष्य में आने वाले तमाम नई बीमारियों पर यह बेहद कारगर साबित होगा.

Tags: Jabalpur news, Mp news

[ad_2]

Source link

Comments (0)
Add Comment