[ad_1]
देवास. देवास पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पता लगाया है जो फिल्मी स्टाइल में राह चलते ट्रकों को काटकर उसमें से माल चुराता था. ये गिरोह कंजरों का है. इसका एक ही बदमाश पुलिस के हाथ लग पाया, बाकी दो साथी भाग निकले. एक ट्रक में कटिंग करते हुए ही ये बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
देवास से गुजरने वाले ट्रकों में लंबे समय से माल गायब हो रहा था. चलते ट्रक काटकर उसमें से सामान निकाला जा रहा था. पुलिस को चोर गिरोह की तलाश थी. आखिरकार पुलिस के हाथ गिरोह का एक शातिर चोर लग गया. ये चोर धागा लेकर जा रहे एक ट्रक में सेंध लगा रहा था. ट्रक में 20 लाख रुपये का माल लदा था जो गुजरात से काठमांडू जा रहा था. धराया बदमाश रवि कंजर है उस पर उज्जैन, इंदौर, शाजापुर, देवास में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज है.
फिल्मी स्टाइल में ट्रक कटिंग
देवास जिला ऐसा क्षेत्र है जहां चोर फिल्मी स्टाइल में ट्रकों में सेंध लगाकर उसे काट देते हैं और फिर माल चुरा लेते हैं. यहां के कंजर गिरोह ट्रक के ट्रक गायब कर देते हैं. पुलिस को फिर इसकी सूचना मिली तो वो बिना देर किए मौके पर पहुंच गयी.आगरा मुम्बई हाइवे पर कंजर रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम देते हैं. पुलिस ने रात में दबिश दी तो एक चोर उसके हाथ लग गया.
देवास- यहां होती है फिल्मी स्टाइल में ट्रक कटिंग, आगरा बोम्बे रोड़ पर कटिंग करते हुए कंजर गिरोह का एक बदमाश गिरफ्तार, 2 साथी भाग निकले, धागा लेकर गुजरात से काठमांडु के लिए जा रहे ट्रक पर धराया बदमाश।
वायरल वीडियो-
देखिए इस तरह होती है कटिंग। pic.twitter.com/2A6l9e2B6x— Varun Rathore (@varun74008167) August 26, 2022
धागा लेकर काठमांडू जा रहा था ट्रक
ट्रक कटिंग रोकने के लिए देवास पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई हुई है. उसके लिए लगातार पेट्रोलिंग कर रही है. पुलिस ने बीती रात बिनेपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रक कटिंग कर रहे एक बदमाश को रंगे हाथों पकड़ लिया. बदमाश के दो साथी पुलिस को देखकर भाग निकले. बदमाशों ने गुजरात से धागा लेकर काठमांडू जा रहे ट्रक को टारगेट किया था. पकड़े गए आरोपी रवि कंजर से पुलिस उसके गिरोह का पता लगा रही है. रवि के ऊपर उज्जैन, इंदौर, शाजापुर और देवास जिले में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं.
चलते ट्रक में कटिंग
सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने बताया कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाइयों ने एसपी से मिलकर शिकायत की थी कि कंजर गिरोह ट्रक में से माल चोरी कर ले जाते हैं. उसके बाद पुलिस ने आगरा मुंबई हाईवे पर रात में पेट्रोलिंग शुरू की. गश्त के दौरान पाया कि एक कंजर उसके साथी चलते ट्रक में से माल की कटिंग कर रहे हैं. पुलिस ने घेराबंदी कर वहां से एक आरोपी को पकड़ा है. दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले. बदमाश रवि कंजर टोंक कला का रहने वाला है. उस पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज है. यह बदमाश तीन चार लोगों के ग्रुप में मिलकर चलते ट्रक में से कटिंग करते थे.
ऐसे पकड़ा चोर
ट्रक चालक अनिल ने बताया कि ट्रक में करीबन 20 लाख रुपए का माल था, जो सूरत से भरकर काठमांडू ले जा रहे थे. इंदौर पार करने के बाद देवास के दो-तीन किलोमीटर इंटर करने पर ही बदमाशों ने ट्रक पर चढ़ना शुरू कर दिया था. उसके बाद पुलिस ने आकर हमें रोका और बदमाश को धर दबोचा. बदमाश से चाकू बरामद किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Dewas News, Madhya pradesh latest news
FIRST PUBLISHED : August 26, 2022, 15:27 IST
[ad_2]
Source link