[ad_1]
जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर में युवक को लाठियों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया था. आरोपियों ने बीच सड़क पर युवक को रोका और डंडों से हमला बोल दिया. पिटाई के बाद आरोपी युवक को मरा समझकर भाग गए थे. इसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने महज 72 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का नाम शकील है.
पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने 2 सितंबर को उसपर हमला किया था. थाना अधिकारी राजूराम बामणिया ने बताया कि शुक्रवार रात को आपसी रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट की गई. जिसे अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गई. परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया और अनुसंधान के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
पूछताछ में सामने आया है कि पुरानी रंजिश के चलते यह हत्या की गई. दोनों ही पक्षों द्वारा पहले आपस में एक दूसरे पर मुकदमे दर्ज करवाए जा चुके हैं. नागोरी गेट थाना पुलिस गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
घर वापस लौट रहा था युवक
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शकील मिरासी कॉलोनी (महामंदिर रेलवे स्टेशन के सामने ) का रहने वाला था. 2 सितंबर को वह रात करीब 10 बजे अपने घर वापस लौट रहा था. इसी दौरान आरोपियों ने उसपर हमला बोल दिया. इलाज के दौरान शकील की मौत हो गई थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Jodhpur News, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : September 05, 2022, 23:53 IST
[ad_2]
Source link