Rajasthan: दरगाह हजरत दीवाना शाह उर्स मेले को लेकर रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, 5 ट्रेनों का स्टॉपेज समय बढ़ाया

[ad_1]

जयपुर. 79 वें दरगाह हजरत दीवाना शाह उर्स मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलों को कपासन स्टेशन पर 2 मिनिट का ठहराव दिया जा रहा है. दरगाह हजरत दीवाना शाह उर्स मेले में शामिल होने के लिए देश भर से जायरीन पहुंचते हैं और इस दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर ज्यादा दबाव रहता है. इसी को ध्यान में रखते हुए मेले में जाने वाले जायरीनों के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने कपासन पर 5 रेलों को 2 मिनिट का ठहराव दिया है. ताकि जायरीन यहां से मेले तक जा सकें.

ये 2 मिनिट का ठहराव 3 से 6 सितंबर तक ही रहेगा. खजुराहो-उदयपुर सिटी, बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर सिटी, कोलकाता-उदयपुर सिटी, उदयपुर सिटी-शालीमार और उदयपुर सिटी-कामाख्या जाने वाले रेलों का कपासन पर स्टॉप होगा.
1. गाडी संख्या 19665, खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 02 से 05 सितंबर तक खजुराहो से प्रस्थान करेगी.यह रेलसेवा कपासन स्टेशन पर 05.01 बजे आगमन एवं 05.03 बजे प्रस्थान करेगी. इसी प्रकार गाडी संख्या 19666, उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 03 से 06 सितंबर तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी. वह रेलसेवा कपासन स्टेशन पर 23.19 बजे आगमन एवं 23.21 बजे प्रस्थान करेगी.

2. गाडी संख्या 22901, बान्द्रा टर्मिनस-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 03 सतिंबर को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी. वह रेलसेवा कपासन स्टेशन पर 13.01 बजे आगमन एवं 13.03 बजे प्रस्थान करेगी. इसी प्रकार गाडी संख्या 22902, उदयपुर सिटी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 04 सितंबर को को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी. वह रेलसेवा कपासन स्टेशन पर 22.28 बजे आगमन एवं 22.30 बजे प्रस्थान करेगी.
3. गाडी संख्या 12315, कोलकाता- उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 01 सितंबर को कोलकाता से प्रस्थान करेगी. वह रेलसेवा कपासन स्टेशन पर 22.35 बजे आगमन एवं 22.37 बजे प्रस्थान करेगी. इसी प्रकार गाडी संख्या 12316, उदयपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 05 सितंबर को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी. वह रेलसेवा कपासन स्टेशन पर 01.57 बजे आगमन एवं 01.59 बजे प्रस्थान करेगी.

4. गाडी संख्या 20971, उदयपुर सिटी-शालीमार एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 03 सितंबर को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी. वह रेलसेवा कपासन स्टेशन पर 02.12 बजे आगमन एवं 02.14 बजे प्रस्थान करेगी. इसी प्रकार गाडी संख्या 20972, शालीमार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 04 सितंबर को शालीमार से प्रस्थान करेगी. वह रेलसेवा कपासन स्टेशन पर 03.59 बजे आगमन एवं 04.01 बजे प्रस्थान करेगी.

5. गाडी संख्या 19615, उदयपुर सिटी-कामख्या एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 05 सितंबर को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी. वह रेलसेवा कपासन स्टेशन पर 17.09 बजे आगमन एवं 17.11 बजे प्रस्थान करेगी. इसी प्रकार गाडी संख्या 19616, कामख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 01 सितंबर को कामख्या स्टेशन से प्रस्थान करेगी. वह रेलसेवा कपासन स्टेषन पर 22.35 बजे आगमन एवं 22.37 बजे प्रस्थान करेगी.

Tags: Jaipur news, Rajasthan news

[ad_2]

Source link

Comments (0)
Add Comment