Staff Nurse Admit Card 2022: एमपी में स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

[ad_1]

नई दिल्ली. NHM MP Staff Nurse Admit Card 2022: नेशनल हेल्थ मिशन एमपी (NHM MP) ने स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन मांगे थे. सफल आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड नेशनल हेल्थ मिशन एमपी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा स्ट्रैटजिक एलियांन्स मैनेजमेंट सर्विसिस (SAMS) की आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं.

अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा का आयोजन 03 अगस्त 2022 के दिन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा. स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्ट में किया जाएगा. पहली शिफ्ट सुबह दस से बारह और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा.

Staff Nurse Admit Card 2022: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर विजिट करें.
यहां ‘Admit Card – Contractual Staff Nurse’ के लिंक पर क्लिक करें.
एक नया पेज खुल कर आएगा.
इसमें अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरकर सब्मिट करें.
एडमिट कार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
यहां से इसे डाउनलोड करके चेक कर लें.
एडमिट कार्ड की एक कॉपी प्रिंट करके रख लें.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

ये भी पढ़ें:
यूजीसी आज लॉन्च करेगा नया वेब पोर्टल, निशुल्क उपलब्ध होंगे 23 हजार से अधिक उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम, जानें डिटेल

इन वाक्यों से शुरू करें English Speaking, गलती की कोई गुंजाइश ही नहीं

Tags: Admit Card, Exam news, Recruitment of Staff Nurses

[ad_2]

Source link

Comments (0)
Add Comment