[ad_1]
छिंदवाड़ा. मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक तेज रफ्तार कार के पलटने का वीडियो सामने आया है. सड़क पर जा रही एक तेज रफ्तार कार का संतुलन अचानक बिगड़ जाता है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक कार 5 सेकेंड में 5 बार पलटी खाती है. हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.
हालांकि कार सवार लोगों को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ ने भी अपने सोशल मीडिया पेज पर इस वीडियो को शेयर किया है. साथ ही उन्होंने लोगों से बारिश में सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है.
छिन्दवाड़ा में लिंगा के समीप अत्याधिक बारिश के चलते वाहन के बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ । वाहन में सभी के सुरक्षित होने का सुखद समाचार है । बारिश में वाहन धीरे चलाए एवं अत्याधिक बारिश होने पर वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर बारिश थमने का इंतेजार करे। pic.twitter.com/M9qfOkAFQj
— Nakul Kamal Nath (@NakulKNath) August 28, 2022
बाल-बाल बची गाय
ड्राइवर ने जब कार से नियंत्रण खो दिया तो वह पांच सेकंड में पांच बार पलटते हुए झाड़ियों में जा घुसी. इस दौरान एक और हैरानी की बात यह रही कि जहां पर कार जाकर गिरी, वहां पर एक गाय भी वीडियो में बंधी नजर आ रही है लेकिन उसे भी कोई भी क्षति नहीं पहुंची. कार ठीक उसके पास जाकर पलट गई लेकिन गाय को खरोंच तक नहीं आई. हादसे में दो यात्री घायल जरूर हुए हैं लेकिन चोट गंभीर नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Madhya pradesh news
FIRST PUBLISHED : August 28, 2022, 21:59 IST
[ad_2]
Source link