VIDEO: बीजेपी नेता-महिला आरटीओ के बीच तीखी नोंक-झोंक, युवक ने कहा- ‘आप कार्रवाई करके दिखाओ, मैं देखता हूं’

[ad_1]

देवास. मध्य प्रदेश के देवास में बीजेपी जिला महामंत्री और आरटीओ के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई. यह बात इतनी बढ़ गई कि महामंत्री ने आरटीओ को यहां तक कह दिया- ‘बस पर ऐसे कैसे कार्रवाई करोगे. आप करो, फिर मैं देखता हूं.’ दरअसल देवास जिले में आरटीओ विभाग स्कूल बसों की परमिट, दस्तावेज और जरूरी उपकरणों को लेकर कार्रवाई कर रहा है. ऐसे में जिन बसों के पास कागजात नहीं है या किसी तरह के उपकरण नहीं हैं तो उन पर चालानी कार्रवाई की जा रही है. यह घटना 6 सितंबर को एबी रोड पर उस वक्त हुई, जब आरटीओ ने पायोनियर पब्लिक स्कूल की बस को चेक किया.

आरटीओ को इस बस में अनियमितता मिली. ये देख परिवहन अधिकारी जया वसावा ने अधिकारियों को बस पर चालानी कार्रवाई करने के लिए कहा. इस बीच बीजेपी के जिला महामंत्री राजेश यादव वहां पहुंच गए. इसके बाद राजेश यादव और आरटीओ अधिकारी जया के बीच जमकर नोक-झोंक हुई. तीखी नोकझोंक के चलते राजेश यादव ने परिवहन विभाग अधिकारी को खूब खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने यहां तक कह दिया- ‘कार्रवाई करके दिखा दो. उसके बाद मैं देख लूंगा. जितनी प्राइवेट बसे हैं, क्या सब नियम-कानून में चल रही हैं. उन पर कार्रवाई क्यों नही करते. दिनभर वसूली करते हो. यह बहस करीबन 10 मिनट तक बीच सड़क होती रही.

हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे- जया
इस मामले में आरटीओ अधिकारी जया वसावा ने कहा कि पीयूसी नहीं पाए जाने पर हमने गाड़ी पर चालानी कार्रवाई करने की बात कही थी. इसके बाद यादव ने विवाद शुरू कर दिया. हमने केवल इन्हीं की स्कूल बस पर कार्रवाई नहीं की, बल्कि कई बसों को चेक किया. हम सुबह से सुप्रीम कोर्ट के निर्देश अनुसार अलग-अलग स्कूलों की बसों पर कार्रवाई कर रहे हैं.

बीजेपी जिला महामंत्री ने दी ये सफाई
दूसरी ओर, बीजेपी जिला महामंत्री राजेश यादव ने सफाई दी और कहा कि अन्य प्राइवेट बसों की चेक नहीं किया जाता. उनके फिटनेस चेक नहीं किए जाते हैं और जबरन स्कूल बसों पर कार्रवाई की जाती है. अधिकारी छोटी-छोटी चीजों को लेकर, पीयूसी सर्टिफिकेट को लेकर कार्रवाई करने की बात कह रही थीं. कह रही थीं कि फिटनेस निरस्त कर दूंगी. उस बस पर इस सर्टिफिकेट के अलावा सबकुछ मौजूद था. फिर मैंने उनसे कहा कि आप देवास में सभी प्राइवेट बसों की फिटनेस चेक करें. चलें मेरे साथ. उनका व्यवहार स्कूल बसों के साथ ठीक नहीं है.

Tags: Dewas News, Mp news



[ad_2]

Source link

Comments (0)
Add Comment