[ad_1]
बिलासपुर. बिलासपुर जिले में कोटा थाना क्षेत्र के सलका रोड-बेलगहना स्टेशन के बीच गहिला नाला के रेल लाइन के युवक का शव मिला. मृतक की पहचान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के भतीजे वीरभद्र सिंहदेव उर्फ सचिन के रूप में हुई. ट्रेन से गिरकर हादसे की आशंका जताई गई है. घटना की सूचना रेलवे कर्मचारियों स्टेशन मास्टर को दी. सूचना पाकर पहुंची कोटा पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है.
दरअसल, कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलका स्टेशन-बेलगहना के बीच गहिला नाला के समीप रेल लाइन के पास अज्ञात व्यक्ति की लाश रेलवे कर्मचारियों ने देखी. कर्मचारियों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी. स्टेशन मास्टर की सूचना पर कोटा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है. मृतक की पहचान वीरभद्र सिंहदेव उर्फ सचिन के रूप में हुई है, जो मंत्री टीएस सिंहदेव के भतीजे हैं. एसडीओपी कोटा आशीष अरोरा के मुताबिक दुर्ग-अम्बिकापुर ट्रेन से एसी बोगी में रायपुर से अम्बिकापुर जा रहे थे. वीरभद्र प्रताप सिंह जनपद पंचायत लुंड्रा के जनपद उपाध्यक्ष थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : August 12, 2022, 20:23 IST
[ad_2]
Source link