Take a fresh look at your lifestyle.

Jabalpur में कोरोना से 22 वर्षीय युवती की मौत, लगातार दूसरे दिन छीनी जिंदगी; मचा हड़कंप

312

[ad_1]

जबलपुर. मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. जबलपुर में शनिवार को लगातार दूसरे दिन एक 22 साल की युवती की कोरोना से मौत हो गई. एक्टिव मरीजों की संख्या 200 के पार हो गई है. बीते 48 घंटे के अंदर 2 मरीज़ों की मौत दर्ज की गई है. बीते 24 घंटो में  22 वर्षीय एक युवती की मौत कोरोना के कारण हो गई है. जानकारी के मुताबिक 2 दिन पहले ही इस महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और मेडिकल अस्पताल में इसका इलाज जारी था. लगातार कोरोना मरीजों के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है. ऐसे में आम नागरिकों के लिए अब बढ़ता हुआ मौत का आंकड़ा चिंता का सबब है. गौरतलब है कि जिले में अब तक कोरोना से 804 मरीजों की मौत हो चुकी है.

जबकि एक्टिव पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 219 पर आ गया है. कहने को कोरोना का कोई इलाज नहीं है लेकिन बचाव के लिए वैक्सीन एक सबसे बड़ा शस्त्र माना जा रहा था. बूस्टर लगवाने में आम लोगों की लापरवाही का ही नतीजा है कि फिर से कोरोना के आंकड़े बढ़ने लगे हैं. इस बीच स्वास्थ्य महकमा आम लोगों से बूस्टर डोज लगवाने के लिए लगातार अपील भी कर रहा है. एक और दिलचस्प बात यह भी है कि रोजाना होने वाली कोरोना की आरटीपीसीआर जांच का आंकड़ा भी कोई बहुत ज्यादा नहीं है.

25 लाख की आबादी वाले शहर में रोजाना औसतन 350 से 400 लोगों की ही जांच हो पा रही है. जिनमें लगभग 10% लोग पॉजिटिव आ रहे हैं. अगर जांच का यही आंकड़ा कोरोना की दूसरी लहर के मुताबिक 2-3 हजार सैंपल की संख्या में हो तो संभवत पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा भी अधिक आ सकता है. फिलहाल चिकित्सक कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंतित है. क्योंकि शहर में तेजी से फैल रहे वायरल के लक्षण भी लगभग कोरोनावायरस जैसे हैं. ऐसे में यही सलाह दी जा रही है कि एक बार फिर से आम नागरिक कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें ताकि बढ़ते संक्रमण को कम किया जा सके.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |

FIRST PUBLISHED : July 30, 2022, 20:55 IST

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.