Take a fresh look at your lifestyle.

Rajasthan: भारी बारिश का असर, जोधपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें कैंसिल, कुछ का बदला रूट, देखें लिस्ट

477

[ad_1]

हाइलाइट्स

राजस्थान में हो रही भारी बारिश का असर रेल सेवाओं पर
रेलवे ने जोधपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों को किया रद्द, कुछ के बदले गए रूट

Ranjan Dave

जोधपुर. राजस्थान में दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जोधपुर रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों के रेलवे यार्ड में भारी मात्रा में जलभराव हो गया है. इस वजह से रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं. बारिश के कारण कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं कुछ ट्रेन बीच रास्ते में ही टर्मिनेट कर दी है. यातायात बहाल करने की दृष्टि से रेल प्रशासन राहत कार्यों में जुट गया है. मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि जोधपुर में लगातार हो रही बरसात के कारण मंडल के अनेक रेलवे स्टेशनों पर जलभराव की वजह से रेल सेवा और रोजमर्रा का कामकाज भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रद्द करना पड़ा है.

उन्होंने बताया कि जिन ट्रेनों को रास्ते के स्टेशनों पर रद्द किया गया है उनके यात्रियों को जोधपुर स्टेशन तक पंहुचाने के लिए न सिर्फ बसों की व्यवस्था की गई है, बल्कि उनके लिए भोजन और चिकित्सा सुविधाएं भी मुहैया करवाई गई. इसके अतिरिक्त मुख्य रेलवे स्टेशन पर सक्षम अधिकारियों,नागरिक सुरक्षा और मेडिकल स्टाफ की विशेष तैनाती की गई है.

इन ट्रेनों को किया गया रद्द
जोधपुर- राइकाबाग- बनाड़ रेलखंड में अत्यधिक जलभराव होने की वजह से जोधपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 14810 जोधपुर- जैसलमेर एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर- भोपाल एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा जोधपुर से चलकर बिलाड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 04846 जोधपुर – बिलाड़ा एक्सप्रेस जोधपुर की बजाय बनाड़ रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया है. इसके अतिरिक्त दिल्ली से चलकर जोधपुर आने वाली गाड़ी संख्या 22995 दिल्ली – जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस सुपरफास्ट को रेल लाइनों पर अत्यधिक जलभराव होने के कारण जोधपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर ही रद्द कर दिया गया है. इसी तरह अबोहर- बठिंडा से चलकर जोधपुर आने वाली गाड़ी संख्या 14722 अबोहर जोधपुर एक्सप्रेस को खारिया खंगार में ही टर्मिनेट कर दिया गया है.

इसके अतिरिक्त रेल प्रशासन ने विभिन्न रेल खंड़ों में अधिकारियों को मॉनिटरिंग के लिए तैनात किया है. इसके अलावा जोधपुर मंडल में भारी बरसात और उसकी चेतावनी के मद्देनजर डीआरएम ऑफिस में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है.

ये भी पढ़ें:  PHOTOS: महज 5 घंटे में पूरा होगा उदयपुर-अहमदाबाद का सफर, बनेंगे 36 स्टेशन, पहाड़, नदियों से गुजरेगा ट्रैक 
इन ट्रेनों को किया गया रद्द

1. गाड़ी संख्या 14810, जोधपुर-जैसलमेर ट्रेन दिनांक 26.07.2022 को रद्द रहेगी

2. गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल ट्रेन दिनांक 26.07.2022 को रद्द रहेगी
आंशिक रद्द की गई ट्रेन

1. गाड़ी संख्या 22995, दिल्ली-जोधपुर ट्रेन जो दिनांक 25.07.2022 को दिल्ली से संचालित हुई है, यह ट्रेन जोधपुर कैंट से जोधपुर तक आंशिक रद्द की गई है

2. गाड़ी संख्या 04846, बिलाड़ा-जोधपुर ट्रेन जो दिनांक 26.07.2022 को बिलाड़ा से संचालित हुई है यह ट्रेन बनाड़ से जोधपुर तक आंशिक रद्द की गई है

3. गाड़ी संख्या 14722, अबोहर-जोधपुर ट्रेन जो दिनांक 25.07.2022 को अबोहर से संचालित हुई है यह ट्रेन खारिया खंगार से जोधपुर तक आंशिक रद्द की गई है

4. गाड़ी संख्या 22482, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर ट्रेन जो दिनांक 25.07.2022 को दिल्ली सराय रोहिल्ला से संचालित हुई है यह ट्रेन खारिया खंगार से जोधपुर तक आंशिक रद्द की गई है

Tags: Indian Railways, Jodhpur News, Rajasthan news

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.