RSMSSB VDO Mains Result 2022: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, Direct link से करें चेक, देखें आगे की प्रक्रिया
[ad_1]
RSMSSB VDO Mains Result 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, RSMSSB ने ग्राम विकास अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसके अनुसार कुल 10942 उम्मीदवारों को परीक्षा में सफल घोषित किया गया है. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन राउंड के लिए उपस्थित होना होगा. बता दें कि उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
गौरतलब है कि राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई 2022 को किया गया था. भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 5396 पद भरे जाएंगे. अब अगले राउंड यानी दस्तावेज सत्यापन के लिए कुल पदों के दो गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा.
दस्तावेज़ सत्यापन राउंड का शेड्यूल जल्द बोर्ड की ओर से जारी किया जाएगा. इस राउंड में सभी दस्तावेजों के आधार पर पात्र पाए जाने वाले उम्मीदवारों को पदों के अनुसार चयनित किया जाएगा. जिसके बाद उम्मीदवारों को राजस्थान ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग के नियमानुसार नियुक्त किया जाएगा. फिलहाल उम्मीदवार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट नीचे दी जा रही डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं.
RSMSSB VDO Mains Result 2022 Direct Link
ये भी पढ़ें-
CUET 2022: अगर आपको भी देनी है CUET परीक्षा तो जान लें ये अपडेट, 4 अगस्त से शुरू होगा एग्जाम
UP Board: यूपी बोर्ड के एक करोड़ से अधिक स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, आपने पढ़ी क्या?
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Government jobs, Job
FIRST PUBLISHED : July 29, 2022, 17:14 IST
[ad_2]
Source link