Take a fresh look at your lifestyle.

Rajashtan: कालदोष बताकर आश्रम में पुजारी ने किया महिला से रेप, साध्वी ने बनाया वीडियो, FIR

406

[ad_1]

श्याम बिश्नोई, जालोर. राजस्थान के जालोर में एक पुजारी की काली करतूतें उजागर होने का मामला सामने आया है. एक महिला ने जालोर के सांचौर में आश्रम के पुजारी पर कालदोष उतारने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. साथ ही युवती का आरोप है कि रेप करते समय जब वह चीखी तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया. इतना ही नहीं उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामला जालोर जिले के सांचौर के पास मानव सेवा विश्व गुरु दतात्रेय आश्रम का है. यहां आस्था के नाम पर काली करतूतों का भंडाफोड़ हुआ है.

आश्रम की साध्वी व उसके सहयोगी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है. पीड़िता ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाकर आरोप लगाया है कि आश्रम में कालदोष निवारण के लिए 108 दिन में 21 बार रिलेशन बनाने का दबाव बनाया और इसी की आड़ में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. साध्वी हेमलता के सहयोगी तगाराम पर एक ANM ने रेप का आरोप लगाया है. पीड़िता ने इसकी शिकायत बाकायदा डाक से भेजे लेटर के माध्यम की है. 27 जुलाई को पुलिस को लेटर मिला और 28 जुलाई की रात करीब 10 बजे FIR दर्ज कर ली गई. आरोप है कि तगाराम ने रेप किया और इसका वीडियो साध्वी हेमलता ने बनाया. वह चीखने लगी तो साध्वी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया.

पीड़िता के पति और ससुराल वाले ले गए आश्रम
32 साल की पीड़िता जालोर के चितलवाना तहसील की रहने वाली है. उसने बताया कि उसका पति और ससुराल वाले भक्ति सेवा से जुड़े हैं. पति 2021 में उसे मानव सेवा विश्व गुरु दतात्रेय आश्रम ले आए थे. ये आश्रम सांचौर के आरवा जाणईपुरा गांव में हैं. यहां साध्वी हेमलता व उसके सहयोगी तगाराम से मुलाकात हुई. आश्रम के प्रति आस्था बढ़ी तो नवंबर 2021 में संस्थान की ओर से एक ग्रुप में महिला हरिद्वार गई. 18 नवंबर 2021 को हरिद्वार में तगाराम ने रात में महिला को कमरे में बुलाया. उसके अंदर आने के बाद कमरा बंद कर अश्लील हरकतें कीं. इसके बाद उसे डराया कि हरिद्वार में जो घटना हुई इसके बारे में किसी को न बताए.

पुलिस ने दर्ज किए पीड़िता के बयान
साध्वी हेमलता ने महिला को कालपक्ष दोष बताते हुए उसका निवारण तगाराम से कराने की बात कही. तगाराम ने कहा कि कालदोष हटाने के लिए 108 दिन में 21 बार शारीरिक संबंध बनाने होंगे. तगाराम ने महिला को कहा कि ऐसा करने से तेरा कालदोष मुझ पर आ जाएगा. उधर, सांचौर डीवाईएसपी रूप सिंह इंदा ने कहा कि पीड़िता के बयान ले चुके हैं. मेडिकल करा चुके हैं. मामले में जांच जारी है.

वीडियो वायरल कर बदनाम करने की दी धमकी
पीड़िता ने बताया कि 19 फरवरी 2022 को तगाराम और हेमलता ने आश्रम में बुलाया. रात 8 बजे साध्वी अंडरग्राउंड कमरे में लेकर गई. वहां पर पहले से मौजूद तगाराम ने रेप किया. महिला चिल्लाई तो साध्वी हेमलता ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. आरोप है कि साध्वी ने रेप का वीडियो बनाया. साथ ही किसी को कुछ भी बताने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने और संस्थान में जान से मारकर दफनाने की धमकी दी. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

Tags: Rajasthan news

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.