[ad_1]
बाड़मेर. राजस्थान के सरहदी बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग के नाक काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवती का चाचा सुबह अपने खेत में था. इसी दरमियान एक दर्जन लोगों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर उसकी नाक काट दी. नाक काटने की वजह उसकी भतीजी की सगाई तोड़कर दूसरी जगह शादी करना बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस भी पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. वहीं बुजुर्ग का जिला अस्पताल में इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक कमल सिंह पुत्र डूंगर सिंह निवासी झांफली,शिव बुधवार सुबह करीब 6 बजे अपने खेत में काम कर रहा था.
इसी दरमियान एक गाड़ी में सवार होकर आए एक दर्जन लोगों ने जानलेवा हमला कर उसकी नाक दिया. नाक काटने और जानलेवा हमला करने के पीछे की वजह उसकी भतीजी की सगाई तोड़कर अन्य जगह पर करना बताया जा रहा है. पीड़ित कमल सिंह के भतीज का कहना है कि 2 साल पहले उसकी बहन की दहेज प्रताड़ना के कारण हत्या कर दी गई थी. इसकी वजह से उसकी दूसरी बहन का विवाह उसी परिवार में नही करना चाहते थे.
घायल बुजुर्ग का इलाज जारी
पीड़ित कमल सिंह के भतीज का कहना है कि इसी वजह से उसकी बहन की सगाई तोड़कर अन्य जगह शादी करवा दी जिससे चुतर सिह पुत्र दीपसिंह,बाबू सिह पुत्र जगमाल सिह,प्रभु सिह पुत्र दीपसिंह, रेवन्त सिह पुत्र भोमसिंह निवासी सुवाला खफा हो गए और कमलसिंह पर हमला कर नाक काट दिया. फिलहाल घायल बुजुर्ग का बाड़मेर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.
घटना की जानकारी मिलने पर शिव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. शिव थाना पुलिस के हैड कॉन्स्टेबल यूसुफ खान के मुताबिक घायल कमलसिंह का नाक काटा गया है और पैरों में भी चोट के निशान है. जैसी रिपोर्ट देंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Barmer news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : August 10, 2022, 16:33 IST
[ad_2]
Source link