Take a fresh look at your lifestyle.

REET Answer Key 2022: रीट अभ्यर्थियों को मिलेंगे इतने बोनस मार्क्स, 25 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

479

[ad_1]

नई दिल्ली. REET Answer Key 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है. खास बात यह है कि बोर्ड ने आंसर की अलग-अलग लेवल के 10 प्रश्नों में बोनस देने का फैसला लिया है. बता दें कि राजस्थान बोर्ड द्वारा रीट 2022 का आयोजन इस बार 23 और 24 जुलाई को किया गया था. 23 जुलाई को पहली शिफ्ट में लेवल-1 का पेपर हुआ था. इसके बाद की तीनों शिफ्ट में 23 और 24 जुलाई को लेवल-2 का पेपर हुआ था.

बता दें कि सभी 10 बोनस अंक लेवल 2 के लिए है. 23 जुलाई को दूसरी शिफ्ट में 3 बोनस अंक, 24 जुलाई को तीसरी शिफ्ट में 4 बोनस अंक और चौथी शिफ्ट में 3 बोनस अंक देने का फैसला किया गया है. लेवल 1 में किसी को भी बोनस अंक नहीं दिया जाएगा. हालांकि परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी 25 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए 300 रूपये आवेदन शुल्क देना होगा. आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा.

कक्षा 1 से 5वीं तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए REET लेवल 1 और कक्षा 6 से 8वीं तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए REET लेवल 2 दोनों का आंसर की जारी की गई है.

आंसर की देखने के लिए यहां क्लिक करें

आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें-
हेल्थ विभाग में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू
CBSE में इन पदों पर आवेदन करने की कल है आखिरी डेट, जल्द करें आवेदन

Tags: Answer Keys, Job news, REET exam

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.