Take a fresh look at your lifestyle.

MP Education : एमपी में भारी बारिश का कहर, इस जिले में कल भी बंद रहेंगे स्कूल

460

[ad_1]

भोपाल. मध्य प्रदेश में हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. भारी बारिश के चलते अब भोपाल के सभी स्कूलों में कल 23 अगस्त को भी अवकाश घोषित कर दिया गया है. भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अतिवृष्टि के चलते सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे. बता दें कि अधिक बारिश के कारण आज दूसरे दिन भी भोपाल में स्कूल बंद थे. भोपाल में लगातार दो दिन से भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, विशेषकर भोपाल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है.

जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, भोपाल जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए सभी विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/नवोदय/सीबीएसई/आईसीएसई और मदरसे से संबंधित प्राथमिक/माध्यमिक/हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 23 अगस्त को विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया जाता है.

MP Education, mp schools closed, heavy rain, schools closed due to rain, bhopal samachar, bhopal, madhya pradesh schools closed, bhopal school,madhya pradesh school closed, एमपी में स्कूल बंद, मध्य प्रदेश में भारी बारिश, भोपाल में स्कूल बंद, मध्य प्रदेश में स्कूल बंद, भोपाल स्कूल

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बुरे हालात

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिन से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाको में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है. सड़कों पर पानी भरा हुआ है. नदियों का जल स्तर बढ़ गया है. बारिश के चलते कई स्कूलों में भी पानी भर गया है. कई जिलों में भारी बारिश के चलते हाई अलर्ट जारी है. साथ ही होशंगाबाद, हरदा, नरसिंहपुर,देवास, रायसेन, सीहोर और बड़वानी समेत कई जिलों को रेड जोन में रखा गया है.

ये भी पढ़ें 

CGBSE 10th 12th Supplementary Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं 12वीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2022

Sarkari Naukri 2022 : उद्योग विभाग में 10वीं पास बंपर नौकरियां, 11 सितंबर से करें आवेदन

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.