Take a fresh look at your lifestyle.

जिस युवक के अपहरण बाद मांगी गई 6 करोड़ की फिरौती, वो खुद पहुंचा पुलिस थाने, जानें मामला

465

[ad_1]

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने अपहरण और फिरौती के मामले में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक अपहरण के पूरे मामले में तथाकथित अपहृत पीड़ित मोनिश वर्मा  देर शाम अपने बड़े पिताजी रमेश वर्मा और परिवारजनों के साथ स्वयं डोंगरगढ़ थाने पहुंचा. मामले की जानकारी देते हुए डोंगरगढ़ एसडीओपी कृष्णा पटेल ने मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि मोनिश वर्मा ने  डोंगरगढ़ पुलिस थाना पहुंच कर अपहरण जैसी किसी भी वारदात को नकार दिया है और अपने दोस्त के साथ कही चले जाना बताया.

कृष्णा पटेल ने बताया कि पुलिस द्वारा मोहनीश के दोस्त का बयान भी लिया जाएगा. पूरा मामला पैसे के लेन देन से जुड़ा होने की जांच भी पुलिस द्वारा की जा रही है. बताया जा रहा है कि युवक मोनिश वर्मा द्वारा जुम्मन खान, सुजीत पाठक और गिरीश जैन से शेयर मार्केट के पैसे का लेन देन था.

6 करोड़ की फिरौती की हुई थी शिकायत
इस मामले की जांच की जा रही है. मोहनीश का अपहरण कर 6 करोड़ की मांग करने की शिकायत परिजनों द्वारा जो बीते दिनों पुलिस में की गई थी वह भी युवक मोनिश वर्मा के बयान के आधार पर झुठी पाई गई है. जिस पर एसडीओपी कृष्णा पटेल ने कार्रवाई की बात कही है. बतहरहाल अपहरण का यह पूरा मामला एक नाटकीय रूप से पुलिस थाना डोंगरगढ़ में सामने आया, जिसमें कहीं ना कहीं अपहरण की बात झूठी निकली है और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई है. पैसे के लेन देन से जुड़े मामले की जांच अभी भी पुलिस द्वारा की जा रही है. ऐसे में अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि पूरे मामले में पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |

FIRST PUBLISHED : September 01, 2022, 14:08 IST

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.