Take a fresh look at your lifestyle.

अमूल और सांची के बाद अब खुले दूध पर पड़ी महंगाई की मार, नोट कीजिए नये दाम

378

[ad_1]

इंदौर. इंदौर के लोगों पर आज महंगाई की एक और मार पड़ गयी. खुले दूध के दाम फिर से बढ़ गए हैं. दूध 4 रुपये महंगा हो गया है. अब शहर में खुला दूध 58 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. दूध के दाम बढ़ने के कारण घी-दही-मक्खन भी महंगा हो जाएगा. दुग्ध विक्रेता कह रहे हैं कि चौतरफा महंगाई और बारिश-बाढ़ के कारण दाम बढ़ाने पड़े.

इंदौर में रोज 12 लाख लीटर खुले दूध की खपत होती है. इसके दाम बढ़ने से अब दूध के बनने वाला उत्पाद मिठाई, मक्खन, घी, पनीर, दही और छाछ भी महंगे हो जाएंगे. इंदौर में अब खुला दूध 58 रुपये लीटर हो गया है. अभी हाल ही में अमूल, मदर डेयरी और सांची के पैकेट वाले दूध के दाम बढ़ाए गए थे. उसके बाद खुले दूध की कीमतों में इजाफे का दबाव था. यही वजह रही कि अब खुले दूध के दाम भी बढ़ा दिए गए. दूध के दाम बढ़ने से मिल्क उत्पाद भी महंगे हो जाएंगे. जिससे आम आदमी को दही, छाछ, पनीर, घी, मक्खन और मिठाइयों के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पडे़गी.

इसलिए बढ़े दूध के दाम

इंदौर मिल्क वेंडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत मधुरावाला का कहना है कि आम तौर पर बारिश में घास और चारा पशुओं के लिए भरपूर मात्रा में उपलब्ध रहता है इसलिए दूध के भाव कम रहते हैं. लेकिन इस बार हम भाव बढ़ाने के लिए मजबूर हैं, क्योंकि किसानों को इन दिनों कई परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है. अति वर्षा से खेतों में पानी भर गया है. इसलिए चारा नहीं मिल पा रहा है.

ये भी पढ़ें- पुराने साथी ने लिया आड़े हाथ, कहा-ज्योतिरादित्य कभी नहीं बन पाएंगे एमपी के मुख्यमंत्री

पशु और आहार सब महंगा

पशु आहार की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं. चार महीने पहले तक पशु आहार 2700-2800 रुपये प्रति क्विंटल था, लेकिन अब इसके दाम 4400 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं. दुधारू पशुओं के दाम भी लगभग दोगुने हो गए हैं. पहले जो भैंस 40 हजार रुपये में मिल जाती थी. अब वो 80 हजार में मिल रही है. इसके अलावा भूसा पहले दो रुपये प्रति किलो मिल जाता था,वो अब 11 रुपये किलो तक मिल रहा है. उधर सरकार ने कपास्या खली को वायदे से जोड़ दिया है. इन सब कारणों से दूध के दाम भी बढ़ाने पड़ रहे हैं.

भरत मधुरावाला ने बताया कि अभी तक दूध उत्पादकों से हम लोग 7.30 रुपये प्रति फैट के हिसाब से दूध खरीद रहे थे. लेकिन आज से 8 रुपये प्रति फैट के हिसाब से खरीदना शुरू कर दिया है. इससे उपभोक्ताओं को भी महंगा दूध मिलेगा और उसे 4 रुपये प्रति लीटर ज्यादा चुकाना पड़ेंगे. अभी दूध का बंदी भाव 50 रुपये लीटर था, जो अब 54 रुपये लीटर हो जाएगा. होम डिलीवरी के चार्ज अलग से लगेंगे. यानी उसे दो रुपये अतिरिक्त देने होंगे. दुकानों और डेयरी पर 54 रुपये लीटर दूध मिल रहा था. उसका भाव 58 रुपये लीटर हो गया है.

उपभोक्ता परेशान

दूध के भाव बढ़ने से उपभोक्ता खासे परेशान हैं. उनका कहना है कि एक तो पहले से ही वो महंगाई के बोझ से दबे जा रहे हैं और अब दूध की बढ़ी कीमतों ने उनके घर का बजट बिगाड़ दिया है. इंदौर में रोज 12 लाख लीटर दूध की खपत है जबकि दूध का उत्पादन 14 लाख लीटर रोज का है.

Tags: Indore news, Milk

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.