Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam 2022: राजस्थान प्री डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस तारीख तक करें अप्लाई
[ad_1]
Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam 2022: राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा एवं पंजीयक समन्वयक कार्यालय ने प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है. जिसके अनुसार अब उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए 7 सितंबर 2022 तक आवेदन जमा कर पाएंगे. वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट भी 6 सितंबर कर दी गई है. गौरतलब है कि इससे पहले परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई थी. वहीं शुल्क भुगतान की लास्ट डेट 30 अगस्त थी. जिसे अब क्रमशः 7 एवं 6 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है.
बता दें कि प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राजस्थान के संस्थानों में डीएलएड सामान्य एवं डीएलएड संस्कृत में एडमिशन दिया जाता है. पहले इस परीक्षा को बीएसटीसी के नाम से भी जाना जाता था. फिलहाल उम्मीदवार लास्ट डेट बढ़ने के बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे.
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाएं.
अब मुख्य पृष्ठ पर दिए गए न्यू रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
अब अपने क्रैडेंशियल्स के माध्यम से लॉग इन करें.
इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर आवेदन शुल्क भुगतान करें और आवेदन जमा करें.
वहीं उम्मीदवार परीक्षा का नोटिस देखने के लिए इस लिंक http://panjiyakpredeled.in/couch/uploads/file/general-directions-pre-d-el-ed-2022-exam.pdf पर जा सकते हैं .
ये भी पढ़ें-
BPCL Sarkari Naukri: BPCL में इन पदों पर बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, बस करना होगा ये काम, मिलेगी अच्छी सैलरी
BTSC Sarkari Naukri 2022: स्वास्थ्य विभाग में इन 12500 से अधिक पदों पर अप्लाई करने की कल है आखिरी डेट, जल्द करें आवेदन
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Education, Entrance exams
FIRST PUBLISHED : August 31, 2022, 12:05 IST
[ad_2]
Source link