Take a fresh look at your lifestyle.

Betul News:महिला को थमाया कागजों से बना नोटों का बंडल, फिर पैरों से चांदी के कड़े उतरवाकर भागे बदमाश

424

[ad_1]

बैतूल. मध्य प्रदेश के बैतूल में अपने बेटे का इलाज करवाने आई एक आदिवासी महिला थोड़े से लालच के चलते ठगी का शिकार हो गई. शातिर ठगों ने उसे दो लाख रुपये देने का झांसा दिया और बड़ी चालाकी से कपड़े में बंधी कोरे कागजों से बनी एक गड्डी देकर उसके पैरों से चांदी के कड़े उतरवा लिए. लगभग आधा किलोग्राम वजनी चांदी के कड़े लेकर दोनों बदमाश फरार हो गए. जब महिला ने गड्डी खोलकर देखा तो उसमें केवल एक 50 रुपये का असली नोट मिला. बाकी सब कोरे कागज थे. अब ठगी का शिकार हुई महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

शाहपुर ब्लॉक के भगतनढाना गांव की सुनीता धुर्वे अपने बेटे का इलाज करवाने बैतूल जिला अस्पताल आई थी. अस्पताल के बाहर सुनीता को दो युवकों ने ठगी के जाल में फंसाया. दोनो ने सुनीता से ये कहा कि उन्हें इटारसी जाने लिए एक हजार रुपयों की ज़रूरत है. उनके पास एक कपड़े में बंधे हुए दो लाख रुपये की गड्डी है, लेकिन उसे वो बाजार में खोल नहीं सकते, इसलिए पूरे दो लाख की गड्डी रख लो. बाद में वापस आकर इसमें से एक एक लाख रुपये बांट लेंगे.

चांदी के कड़े लेकर भाग गए बदमाश

दो लाख के बदले बदमाशों न सुनीता के पैरों में पहले हुए चांदी के कड़े बतौर अमानत मांगें. दो लाख के लालच में सुनीता भी चांदी के दोनों कड़े देने तैयार हो गई और नज़दीक की एक सराफा दुकान में जाकर उसने कड़े खुलवाकर दोनों युवकों को दे दिए. कड़े मिलते ही दोनों वहां से रफूचक्कर हो गए लेकिन जब सुनीता ने दो लाख की गड्डी देखी तो उसके होश उड़ गए. क्योंकि गड्डी के ऊपर का केवल एक 50 रुपये का नोट असली था और उसके नीचे केवल कोरे कागज थे. ठगों ने सुनीता को केवल गड्डी के ऊपर का नोट दिखाया था.

ये भी पढ़ें: हथियार सप्लायर गैंग का पर्दाफाश, 10 जिंदा कारतूस बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार, एक किन्नर भी शामिल

ठगी हो जाने के बावजूद सुनीता थाने नहीं गई, लेकिन उसके लिए खाना लेकर आई. उसकी छोटी बहन को जब पूरा माजरा पता चला तो वो सुनीता को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई. कोतवाली थाना पुलिस ने सुनीता की शिकायत दर्ज कर ली है और वारदात के आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले है. ठगों ने इतनी सफाई के साथ इस वारदात को अंजाम दिया कि भरे बाजार किसी को कुछ समझ नहीं आया और वो आराम से ठगी करके फरार हो गए.

Tags: Betul news, Mp news

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.