Take a fresh look at your lifestyle.

खुशखबरी: भोपाल से गुजरने वाली यूपी-बिहार की इन ट्रेनों में भी रेल यात्रियों को मिलेगा बेडरोल

359

[ad_1]

भोपाल. भारतीय रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को अब अपने साथ चादर-तकिया ले जाने की ज़रूरत नहीं है. रेलवे ने कुछ और ट्रेनों में बेड रोल देना शुरू कर दिया है. इनमें भोपाल से गुजरने वाली कुछ ट्रेन भी शामिल हैं. कोरोना के कारण दो साल से एसी कोच में बिस्तर देना बंद कर दिया गया था.

कोरोना के हालात सामान्य होने पर रेलवे ने धीरे धीरे फिर से ट्रेनों में लिनेन यानि बेड रोल सुविधा शुरू कर दी है. अब उसने कुछ और ट्रेनों में चादर-तकिया,टॉवल और कंबल देना शुरू कर दिया है. जिन ट्रेनों में ये सुविधा शुरू की गयी उनमें भोपाल से गुजरने वाली कुशीनगर और गरीब रथ जैसी लंबी दूरी की प्रमुख गाड़ियां भी शामिल हैं.

इन ट्रेनों में बेड रोल शुरू
रेलवे की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक 7 गाड़ियों के वातानुकूलित कोच में लिनेन आपूर्ति बहाल की गई है. इनमें उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जंक्शन स्टेशन से चल कर भोपाल के रास्ते जाने वाली गाड़ी सं. 22537/22538  कुशीनगर एक्सप्रेस, 15018/15017 काशी एक्सप्रेस एवं 15065/15066 पनवेल एक्सप्रेस के साथ साथ गाड़ी संख्या 15027/15028 मौर्य एक्सप्रेस शामिल हैं. इन ट्रेनों में बेड रोल देना शुरू कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- सीएम शिवराज सिंह ने की शहडोल की समीक्षा : अफसर से बोले-सीधे सीधे जवाब दो…  

ये ट्रेन भी शामिल
इसके अलावा “शेड्यूल रन डेट” से गोरखपुर जंक्शन से चलने वाली गाड़ी संख्या 15005/15006  देहरादून एक्सप्रेस और लखनऊ जंक्शन स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12535/12536 लखनऊ जंक्शन-रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस एवं 12593/12594 लखनऊ जंक्शन-भोपाल-लखनऊ जंक्शन गरीब रथ एक्सप्रेस में भी अब यात्रियों को चादर-तकिया-टॉवल और कंबल मिलने लगे हैं.

दो साल से बंद थी सेवा
दो साल पहले कोविड-19 संक्रमण के कारण गाड़ियों के वातानुकूलित कोचों में लिनेन देना बंद कर दिया गया था. इसके बाद यात्रियों को वातानुकूलित श्रेणी में खुद लिनेन की व्यवस्था करनी पड़ रही थी. लेकिन अब जबकि देश में कोरोना के मामले कम हो चुके हैं तो फिर रेलवे ने धीरे धीरे ट्रेनों में बेड रोल सुविधा शुरू कर दी है. रेलवे बोर्ड के आदेश पर कुछ और ट्रेनों में भी इस सुविधा को बहाल किया गया है.

Tags: Indian Railway news, Irctc, Madhya pradesh news

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.