College Education: यूजी और पीजी में खाली सीटों पर प्रवेश का आज आखिरी मौका, छात्रों को मिला एक और अवसर
[ad_1]
भोपाल. College Education: मध्यप्रदेश के कॉलेज और विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी में एडमिशन के लिए छात्र छात्राओं को एक और मौका दिया गया है. उच्च शिक्षा विभाग में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही कॉलेज में जाकर ऑफलाइन आवेदन देना होगा. आवेदन के बाद 29 अगस्त को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. मेरिट लिस्ट में जिन स्टूडेंट्स का नाम आएगा वो 30 और 31 अगस्त को ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे.
बता दें कि खाली सीटों में एडमिशन के लिए कॉलेजों में छात्र छात्राओं को ई प्रवेश पोर्टल epravesh के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद कॉलेज में जाकर ऑफलाइन आवेदन देना होगा. जिसके बाद दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया होगी.
34 प्रतिशत खाली सीटो के लिए हो रही काउंसलिंग
यूजी की 2323 सीट में से 361 सीट खाली है. वहीं मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय (एमवीएम) में 66 फीसदी सीटें भरी हुई है. 34% सीट के लिए काउंसलिंग आयोजित की जा रही है. 1110 में से 382 सीट खाली है. नूतन कॉलेज में 50 फ़ीसदी तो एमवीएम में 66 फीसदी सीटे फुल हुई हैं. 1 लाख 36 हज़ार स्टूडेंट्स ने पीजी कोर्स में एडमिशन लिया है तो वहीं 3 लाख 93 हज़ार स्टूडेंट्स ने यूजी कोर्स में एडमिशन लिया है.
M.Ed, बीएड बीपीएड, एमपीएड एडमिशन के लिए सत्यापन का आज आखिरी दिन
एनसीटीई से अप्रूव कोर्स B.Ed, M.Ed, बीपीएड, एमपीएड में भी एडमिशन के लिए आज सत्यापन का आखरी दिन है. एडमिशन के लिए तीसरे और अतिरिक्त चरण में 2979 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. अब तक 9491 विद्यार्थियों ने B.Ed में एडमिशन के लिए च्वाइस लॉक की है वहीं इस चरण में 946 ने दस्तावेजों का सत्यापन कराया है. इसी तरह से एमएड के लिए 186 च्वाइस लॉक की और 27 ने सत्यापन कराया. बीए B.Ed में 172 ने च्वाइस लॉक की और 43 ने सत्यापन कराया. इन कोर्स की मेरिट लिस्ट 26 अगस्त को जारी होगी. 29 को सीटों का आवंटन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें…
राजस्थान सरकार के इस विभाग में अधिकारी बनने का गोल्डन चांस, इस दिन से आवेदन शुरू
आपके पास है ये डिग्री, तो परिवहन विभाग में इन पदों पर मिलेगी नौकरी
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Admission, College education, Education news
FIRST PUBLISHED : August 25, 2022, 15:16 IST
[ad_2]
Source link