प्रेमिका के हाथ-पैर बांधकर जिंदा नदी में फेंका, पानी में डूबने से मौत, 15 साल से रह रहे थे लिव-इन में
[ad_1]
आशीष जैन.
नरसिंहपुर. मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के करेली में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को चरित्र संदेह होने पर मौत के घाट उतार दिया. मौत भी इतनी खौफनाक की सुनकर हर कोई कांप जाए. सोमनाथ को मनीषा के चरित्र संदेह पर मन ही मन इतना घुनने लगा कि उसने मारने की साजिश रच डाली. अपने भाई के साथ मिलकर नर्मदा की तेज धार में जिंदा फेंकने की योजना बनाई. सोमनाथ ने सूरजकुंड ले जाकर मनीषा के हाथ-पैर बांधे और उसे उफनती नर्मदा की लहरों के हवाले कर खौफनाक मौत दे दी.
मनीषा, सोमनाथ से इतना प्यार करती थी कि उसने अपने परिवारवालों के खिलाफ जाकर फैसला किया था. 15 साल तक सोमनाथ की पत्नी जैसी बनकर रहने वाली मनीषा लिव इन में रह रही थी. होली के समय जबसे सोमनाथ और मनीषा करेली आए, तभी से सोमनाथ को उसके चरित्र पर संदेह होने लगा. फिर क्या था? मनीषा के साथ जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाकर उससे प्रेम करने वाला सोमनाथ नफरत करने लगा.
नदी के तेज बहाव से फेंका
सोमनाथ को अपनी प्रेमिका के चरित्र पर संदेह तो था जिसे लेकर कई दिनों से उससे निजात पाने की कोशिश कर रहा था. उसने नर्मदा नदी में आई बाढ़ के तेज बहाव को अपने मंसूबों को पूरा करने का जरिया बनाया. मनीषा को बरमान के सूरजकुंड में स्नान कराने के नाम पर अपने भाई राजकुमार के साथ ले गया. फिर बरमान से ही रस्सी खरीदकर मनीषा के दोनों पैर और हाथ बांधकर और उसे जीवित अवस्था में ही नदी में फेंक दिया.
पहचान के लिए परेशान पुलिस ने लिया सोशल मीडिया का सहारा
दरअसल, बरमान के सूरजकुंड घाट पर पिछले 1 सितंबर को किसी महिला का शव मिलने की ख़बर करेली पुलिस को लगी. शिनाख्त न हो पाने की हालत में पुलिस ने महिला की चेहरे की फ़ोटो WhatsApp, फेसबुक सहित कई सोशल प्लेटफार्म पर वायरल की. 4 सितंबर को महिला के शव की पहचान थाने के करेली बस्ती के अंबेडकर वार्ड की रहने वाली मनीषा के रूप में हुई.
आरोपी ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में
मनीषा के गायब होने के बाद भी सोमनाथ का गुमशुदगी भी दर्ज न कराना पुलिस के लिए संदेह की अहम कड़ी बना. इसके बाद पुलिस ने संदेही सोमनाथ और देवर रामकुमार से पूछताछ की. पहले तो सोमनाथ गुमराह करता रहा. आखिरकार पुलिस की पूछताछ में सच उगलने लगा और मामले का राजफाश हो गया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Husband and wife, Mp news, Narsinghpur news
FIRST PUBLISHED : September 06, 2022, 12:02 IST
[ad_2]
Source link