Take a fresh look at your lifestyle.

 अखिलेश यादव का ऐलान : समाजवादी पार्टी एमपी विधानसभा चुनाव 2023 पूरे दमखम से लड़ेगी

350

[ad_1]

ग्वालियर. मध्यप्रदेश में सभी राजनीतिक दल 2023 के लिए तैयार हैं. समाजवादी पार्टी भी पूरे दमखम के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसका ऐलान कर दिया है. वो जन्माष्टमी समारोह में शामिल होने ग्वालियर आए थे. हालांकि कितनी सीटों पर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी ये अभी तय नहीं है.

अखिलेश यादव ग्वालियर में यादव समाज के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी चल समारोह में शामिल हुए. युवा कॉंग्रेस सचिव मितेन्द्र दर्शन सिंह के घर पहुंचे, जहां पारिवारिक मुलाकात औऱ मितेन्द्र दर्शन सिंह की मां किशोरि देवी से राखी बंधवाई. इस दौरान अखिलेश यादव ने यादव समाज से आव्हान किया कि यादव समाज अपनी दिशा तय करे.मध्यप्रदेश में कितनी सीटों पर सपा चुनाव मैदान में उतरेगी इस पर कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा. सपा के प्रत्याशी कभी-कभी दूसरे नंबर पर भी रहे है,जो हमारे अच्छे लड़के हैं, उन्हें बीजेपी या कांग्रेस अपनी पार्टी अपने साथ ले लेती है.

MP में दमदारी से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
जन्माष्टमी के मौके पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ग्वालियर पहुंचे. वो पहले युवा कांग्रेस सचिव मितेन्द्र यादव के घर गए. वहां उनकी मां किशोरी देवी ने अखिलेश को राखी बांधी. इस दौरान अखिलेश ने सामाज के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की. अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए कहा कि सपा मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेगी. हालांकि अभी ये तय नहीं है, कितनी सीटों पर लड़ेगी.

डबल इंजन सरकार भी फेल
अखिलेश ने कहा दुख की बात है कि यहां भी डबल इंजन की सरकार है. किसानों को याद रखना चाहिए भारतीय जनता पार्टी ने किसानों की आय को दोगुना करने का वादा किया था. लेकिन सच्चाई क्या है सभी जानते हैं. ऐसे में बीजेपी को इस सवाल का जवाब देना चाहिए कि आखिर किसान की आय दोगुनी क्यों नहीं हुई.बड़े पैमाने पर युवाओं से रोजगार छीने गए हैं, महंगाई बढ़ती जा रही है, भाजपा ने जितने भी बड़े फैसले लिए हैं उनसे अर्थव्यवस्था खराब हुई है. आम आदमी परेशान हुआ है.

पुराने नेताओं के पर कतर रही BJP…
बीजेपी संसदीय बोर्ड में से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान के नाम हटने पर अखिलेश ने कहा  भारतीय जनता पार्टी अपने ही नेताओं के पर कतर रही है. बीते कुछ दिनों के बीच उत्तर प्रदेश के सीएम और दोनों डिप्टी सीएम की जेपी नड्डा से मुलाकात के साथ 2024 की रणनीति बनाने पर कहां उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश की जनता इस बार इंतजार कर रही है. बीजेपी ने जो वादे किए हैं वह कितने पूरे हुए हैं. बीजेपी के लोग कितनी भी मुलाकात कर लें. ज्यादा तैयारी कर लें लेकिन इस बार जनता उनके खिलाफ खड़ी हुई है. यूपी की सरकार ने जब से काम करना शुरू किया है कुछ लोगों को खासकर पूंजी पतियों को और ज्यादा बढ़ावा दिया है. जबकि मध्यम वर्ग और गरीब लोगों के साथ धोखा किया है.

ED..CBI का इस्तेमाल राजनीतिक रंजिश के लिए
मनीष सिसोदिया के यहां सीबीआई छापे पर अखिलेश बोले- भारतीय जनता पार्टी को घबराहट है उन्हें हिमाचल की घबराहट है, कि आम आदमी पार्टी भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी. आम आदमी पार्टी से उन्हें गुजरात मैं भी घबराहट है कि वह परिणाम बदल सकती है. इसलिए भाजपा विपक्ष के लोगों पर सीबीआई ईडी का उपयोग करती है.

Tags: Akhilesh Yadav Attack on BJP, Gwalior news

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.