Take a fresh look at your lifestyle.

चोर ने भगवान से हाथ जोड़कर मांगी माफी और फिर कर गया अपना काम, देखें Video

347

[ad_1]

जबलपुर. चोर और चोरी की बहुत घटनाएं सबने देखी सुनी होंगी लेकिन ऐसा चोर पहली बार नजर में आया. वो देवी मंदिर में चोरी करने घुसा था. लेकिन अपना काम करने से पहले भगवान की मूर्ति के सामने उसने हाथ जोड़े, माफी मांगी या कहें आशीर्वाद लिया और फिर सामान लेकर चंपत हो गया.

आपने अक्सर चोरों को चोरी छुपे घर में घुसकर सामान चोरी करते सुना होगा. कई बार धार्मिक स्थानों पर चोरों को घुसकर कीमती गहने और दानपेटी से चोरी करते हुए देखा होगा. लेकिन कभी किसी चोर को भगवान के सामने हाथ जोड़कर मांफी मांगने के बाद चोरी करते हुए नहीं देखा होगा. ना ही सुना होगा. जबलपुर में ऐसी ही चोरी की वारदात सामने आई है जिसमें एक आस्तिक चोर मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर उसमें प्रवेश करता है. भगवान की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता है. उसके बाद वहां रखी दान पेटी, घंटे एवं अन्य सामान चोरी करके फरार हो जाता है.

सीसीटीवी में कैद तस्वीरें
चोर और चोरी की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी हैं. उसके बाद मंदिर समिति अध्यक्ष ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. चोरी की यह घटना 5 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे जबलपुर के माढ़ोताल थाना अंतर्गत सूखा गांव में हुई. वहां चार दिन पहले लक्ष्मी मंदिर में अज्ञात चोर ने वारदात को अंजाम दिया. चोर इतना चतुर है कि वो चेहरा ढ़ंककर मंदिर में घुसा था ताकि कोई उसे पहचान न सके. वीडियो में दिख रहा है कि जब मंदिर के पट बंद थे तब चोर दबे पांव वहां आया. मंदिर में लगे पर्दे के नीचे से धीरे से अंदर घुसा. यहां वहां देखा फिर देवी की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर खड़ा हो गया. चाहें वो देवी को प्रणाम कर रहा हो. या हो सकता है चोरी से पहले माफी मांग रहा हो या फिर अपने अपराध के लिए देवी का आशीर्वाद ले रहा हो. कई मतलब निकाले जा सकते हैं. हाथ जोड़ने के बाद चोर ने मंदिर की दान पेटियों सहित अन्य सामान पर हाथ साफ करना शुरू किया और धीरे धीरे सब समेट कर भाग गया.

ये भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स में सेना का शौर्य : जबलपुर लौटने पर स्वर्ण पदक विजेता अचिंता का भव्य स्वागत

चोर की पहचान नहीं
पुलिस के मुताबिक अज्ञात चोर ने मंदिर में रखी दानपेटियां चोरी की हैं. मंदिर में रखे घंटे और अन्य सामान भी गायब हैं. अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है. सूत्रों के मुताबिक चोरी करने वाला युवक मंदिर की बनावट और व्यवस्था से परिचित है, यही वजह है कि उसने चेहरे को पहले ही ढंक रखा था.

Tags: Jabalpur crime, OMG Video, Theft

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.