Take a fresh look at your lifestyle.

देवास जिला पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद जीते

334

[ad_1]

देवास. बीजेपी को भले ही 40 जिलों में सफलता मिली हो लेकिन देवास में तो कांग्रेस का झंडा फहरा गया. यहां जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद कांग्रेस के खाते में चले गए हैं. अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की लीला अटारिया और उपाध्यक्ष पद पर रघुवीर सिंह बघेल जीत गए हैं.

शुक्रवार को देवास जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का भी चुनाव हुआ. अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित लीला कटारिया ने बीजेपी की सौरम बाई को हराकर जीत दर्ज की. उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित ही रघुवीर सिंह बघेल जीत गए. उन्होंने सुशीला सेंधव को हराया.

कांग्रेस को 11 वोट
देवास में जिला पंचायत के 18 वार्डों के सदस्यों के चुनाव जीतने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव शुक्रवार को हो गया. यहां कांग्रेस के पास बहुमत के कारण इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी का कब्जा हुआ. अध्यक्ष की लंबी लड़ाई के बाद कांग्रेस की लीला अटारिया अध्यक्ष बन गयीं. उन्हें 11 मत मिले, जबकि भाजपा को 6 और एक वोट निरस्त हो गया.

ऐसे मिली जीत
बहुमत नहीं होने के बाद भी भाजपा अपना अध्यक्ष बनाने का दावा कर रही थी. 18 सदस्यों में से कांग्रेस के 10 अधिकृत और एक समर्थित के चुनाव जीतने से तस्वीर पहले से ही साफ हो चुकी थी. जिला पंचायत अध्यक्ष का पद इस बार अजा वर्ग महिला के लिए आरक्षित था. चुनाव में वार्ड-1, 7 और 8 अजा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए थे. इनमें से वार्ड-1 में भाजपा की प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी. जबकि 7 और 8 में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी. ऐसे में कांग्रेस की ओर से जिप अध्यक्ष के लिए वार्ड क्रमांक-8 से लीला अटारिया का नाम तय किया गया था. वहीं बीजेपी ने वार्ड एक से जीती सौरमबाई मालवीय का नाम तय किया.

कांग्रेस ने मनाया जश्न
कांग्रेस की लीला अटारिया 11 मत जीत गयीं, वहीं बीजेपी की सौरम बाई को 6 मत मिले. लीला कटारिया की जीत के साथ ही जिला पंचायत दफ्तर के बाहर कांग्रेस ने जमकर जश्न मनाया. उपाध्यक्ष पद पर रघुवीर सिंह बघेल कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को 12 मत मिले. भाजपा की सुशीला सेंधव 6 वोट हासिल कर पायीं. कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद पर भी 6 मतों से जीत दर्ज कर कब्जा जमाया.

सज्जन सिंह वर्मा को जीत का श्रेय
जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया ने अपनी जीत का श्रेय पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को दिया. उन्होंने बताया कि पंचायत का विकास कार्य उनकी प्राथिमिकता में होगा. उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल ने भी इसका श्रेय सज्जन सिंह वर्मा को दिया. उनकी प्राथमिकता भी विकास कार्य हैं.

Tags: Dewas News, MP Panchayat Chunav

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.