Take a fresh look at your lifestyle.

फ्रेंडशिप डे पर फ्रेंड्स के साथ घूमने जाएं इन जगहों पर, यादगार होंगे दोस्तों के साथ बिताए पल | On Friendship Day, go for a walk with friends, at these places, friendship will become deeper

370

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अच्छा दोस्‍त वो होता है, जिसके सााथ आप दिनभर मजे कर सकते हैं और अपने दिल की कोई भी बात कह सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करना सभी को अच्छा लगता है। अगर आप के पास एक अच्छा दोस्त है, तो आप को किसी और की जरूरत ही महसूस नहीं होती। तो अगर आप इस फ्रेंडशिप डे अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं या किसी खास जगह जाकर दोस्तों के साथ कुछ अच्छा वक्त बिताना चाहते हैं, तो हम आप को कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताना चाहते हैं। जहां आप अपने दोस्त के साथ जा सकते हैं।

लद्दाख
लद्दाख की वादियों में बाइक राइडिंग करना हर किसी का ख्वाब होता है। आप भी इस फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों के साथ बाइकिंग ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो लद्दाख बेस्ट जगह है। आपको लद्दाख जाने के लिए कुछ दिन पहले निकलना होगा और बहुत सी तैयारियां करनी पड़ेगी। 

मनाली
मनाली को लोग अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण बहुत पंसद करते हैं। फन एक्टिविटी और वहां के कई कैफे में घूमने तक, आप सभी अपने दोस्तों के साथ यहां बहुत कुछ कर सकते हैं। इसलिए मनाली जाएं और दोस्तों के साथ इंजॉय करें। 

पुष्कर
राजस्थान अपनी खास धरोहरों के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। राजस्थान में ही एक जगह पुष्कर है। जहां आप अपने दोस्त के साथ घूमने जा सकते हैं। पुष्कर में अच्छे रिसॉर्ट से लेकर लग्जरी स्पॉट तक मौजूद हैं। यहां हर बजट के लिए कुछ न कुछ है। इन सब के साथ ही यहा एकमात्र ब्रह्माजी का मंदिर भी मौजूद है। जो की पूरे विश्व में विख्यात है।

कसोल

कसोल एक बहुत ही खूबसूरत जगह होती है। जो आप की गैंग के लिए परफेक्ट हो सकती है। प्राकृतिक सुंदरता के अलावा यहां आप का ट्रेकिंग का शौक भी पूरा हो सकता हैं। कसोल में आप एक दिन मलाणा या पार्वती घाटी भी जा सकते हैं।
 

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.