Take a fresh look at your lifestyle.

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल करेंगे नर्मदा स्नान, बीजेपी ने अमरकंटक में बुलाया चिंतर शिविर

328

[ad_1]

भोपाल. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश से पहले ही सियासी बिसात बिछने लगी है. राहुल गांधी के मध्य प्रदेश में यात्रा के दौरान नर्मदा नदी में स्नान की खबर सामने आने के बाद बीजेपी इसके काउंटर में जुट गई है. पार्टी अब नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में चिंतन शिविर कर रही है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नर्मदा नदी में स्नान की खबर के बाद उसका काउंटर करने के लिए बीजेपी ने अमरकंटक में चिंतन शिविर बुला लिया है. सूत्रों से पता चला है कि शिविर दो से तीन दिन का हो सकता है. इसमें बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. अरकंटक वो स्थान है जहां से नर्मदा नदी का उद्गम होता है. ऐसे में ये माना जा रहा है कि बीजेपी राहुल गांधी के सॉफ्ट हिंदुत्व के संदेश की काट के लिए अमरकंटक पर फोकस कर रही है.

राहुल की यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई है जो कश्मीर तक जाएगी. इस दौरान राहुल गांधी 3500 किलोमीटर की यात्रा करेंगे. यात्रा मध्य प्रदेश से भी गुजरेगी. जानकारी के मुताबिक 25 नवंबर के आसपास ये यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी और करीब 17 दिन तक मध्य प्रदेश में रहेगी. यात्रा के दौरान ही राहुल गांधी नर्मदा नदी में स्नान करेंगे औऱ महाकाल के दर्शन भी करेंगे. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस अभी से तैयारियों में जुट गई है.

किसने क्या कहा ? 
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नर्मदा स्नान करने के मुद्दे पर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है. बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने कहा भारत तोड़ने वाले भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं. कांग्रेस सिर्फ विभाजन की बात करती है भारत आज पूरी तरह से एक जुट है. कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया है. कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने कहा बीजेपी चिंतन में विध्वंस की प्लानिंग करेगी. राहुल गांधी एकता की बात कर रहे हैं यही वजह है कि बीजेपी को इस पर तकलीफ हो रही है.

Tags: Bharat Jodo Yatra, Madhya Pradesh Congress, Madhya pradesh latest news, Rahul gandhi

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.