[ad_1]
हाइलाइट्स
दोस्त को शराब पिलाकर वारदात को दिया अंजाम
महंगी बाइक से राइड करने के शौक में वारदात
3 नाबालिग समेत 9 आरोपी गिरफ्तार
जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में युवक की निर्ममता से हत्या कर दी गई है. हत्या के बाद क्राइम को छिपाने के लिए शव के साथ क्रूरता भी की. पत्थलगांव के कोलढोढ़ी निवासी मृतक इकबाल यादव 9 जुलाई की शाम को अपने KTM DUKE मोटरसाइकिल से रथ मेला देखने के लिए घर से निकला, जहां अपने दोस्तों के साथ उसने रात में करमीटिकरा गांव स्थित निर्माणाधीन खाली मकान में शराब पार्टी की. इसी दौरान अपने दोस्त की महंगी बाइक चोरी करने के उद्देश्य से आरोपी विनय भगत, नितिन बाखला और वीरेंद्र बाखला ने अपने 6 नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर इकबाल यादव के हत्या की योजना बनाई.
आरोपियों ने इकबाल को शराब में नशे की गोली मिलाकर उसे पिलाकर दी. अधिक नशे के कारण मृतक इकबाल यादव बेहोशी की हालत में चला गया, जिसके बाद उन सभी युवकों ने तकिए और डंडे से इकबाल यादव का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपियों ने मिलकर मृतक इकबाल यादव के शव को बाइक में रायगढ़ जिले के कापू थानांतर्गत ग्राम कुमरता के जंगल में फेंक दिया. अगले दिन KTM DUKE बाइक लेकर कांसाबेल पहुंचे, जहां आरोपियों ने बाइक का कलर चेंज करा दिया. उसके 2 दिन बाद आरोपी शव को छिपाने के उद्देश्य से कुमरता जंगल जाकर शव के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया साथ ही उसके ऊपर नमक भी डाल दिया.
9 आरोपी गिरफ्तार
जशपुर के एसपी डी रविशंकर ने बताया कि मृतक इकबाल यादव के परिजन अपने सभी रिश्तेदारों और मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर उसकी तलाश कर थकहार कर पत्थलगांव थाने में 17 जुलाई को शिकायत करने पहुंचे. पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए युवक की खोजबीन शुरू की. मृतक के दोस्तों से पूछताछ किया जहां उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि 3 युवकों ने अपने 6 नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर मृतक इकबाल यादव के महंगे KTM DUKE बाइक को लूटने की योजना बनाई थी. इसी दौरान इकबाल यादव की हत्या कर दी. आरोपियों की निशानदेही पर शव की शिनाख्ती के लिए मृतक के परिजनों को लेकर कुमरता जाकर पुलिस ने शिनाख्ती के बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजकर परिजनों को सौंप दिया. मामले के सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Chhattisgarh news, Jashpur news
FIRST PUBLISHED : July 25, 2022, 11:01 IST
[ad_2]
Source link