Take a fresh look at your lifestyle.

अचानक गुब्बारे की तरह फूलने लगा फुटबॉल मैदान, खेलते-खेलते बैठ गए खिलाड़ी, देखें- हैरान करता Video

350

[ad_1]

बस्तर. छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जिला मुख्यालय जगदलपुर का वीडियो खूब चर्चा में है. जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी फुटबॉल ग्राउंड में बारिश का पानी भर गया है. पानी ग्राउंड के ऊपर नहीं बल्कि मैदान में बिछे ग्रास मैट के नीचे जमा हो गया है, जिसकी वजह से जगह-जगह से मैदान गुब्बारे की तरफ फूलने लगा है. इसका एक वीडियो  सामने आया है. उस वीडियो में खिलाड़ी खेलते-खेलते ग्राउंड के ऊपर-नीचे होते नजर आ रहे हैं. मैदान एक जंपिंग ग्राउंड की तरह नजर आ रहा है.

बता दें कि  करीब 3 घंटे की बारिश ने 7 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बने मैदान के निर्माण की पोल खोल दी है. कुछ दिन पहले  भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मैदान का उद्घाटन किया था. बताया जा रहा है कि, यह फुटबॉल ग्राउंड फीफा की तरफ से भी अप्रूव है, लेकिन यहां की ग्रास मेट अब खिलाड़ियों के खेल का मैदान नहीं बल्कि हिचकोले खाने वाला मैदान बन गया है. मैदान निर्माण से पहले निगम नेता से लेकर शहर के जनप्रतिनिधि सहित ठेकेदारों ने मैदान के निर्माण पर खूब कसीदे पढ़े थे. लोगों को विश्वास दिलाया गया था कि बस्तर की खेल प्रतिभाएं इस मैदान में अपना अपने बस्तर सहित प्रदेश का मान बढ़ाएंगे.

तेज बारिश के बाद बिगड़े हालात
दरअसल बीते सोमवार को 3 से 4 घंटे तेज झमाझम बारिश हुई थी. बारिश के बीच फुटबॉल खिलाड़ी मैदान में खेल रहे थे. इसी समय मैदान के बीच का हिस्सा ऊपर उठने लगा था. खिलाड़ियों को देखने में कुछ अटपटा सा लगा. देखते ही देखते मैदान कई जगह से गुब्बारे की तरफ फूलता गया. हालांकि, जिस जगह मैट के नीचे पानी भर रहा था वहां खिलाड़ी खड़े होकर दबाने की कोशिश कर रहे थे. ताकि पानी जमा न हो. जब कोई जरिया नहीं बचा तो वे वहीं बैठकर व्यायाम करने लगे.  ग्रास मैट के नीचे पानी भरा होने के कारण खिलाड़ी ऊपर-नीचे होते रहे. खिलाड़ियों ने खुद इसका वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल किया है. जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है.

देखें वीडियो-

इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम कैंपस करीब 50 करोड़ की लागत से बनाया गया है. यहां लगभग साढ़े सात करोड़ रुपए की लागत से सिंथेटिक रनिंग ट्रैक के साथ फुटबाल मैदान का निर्माण किया गया है. इसके साथ ही 2 करोड़ रुपए की लागत से नया बैडमिंटन हाॅल भी बनाया गया है. यहां हैंडबाॅल, टेनिस, बाॅलीवाॅल ग्राउंड के साथ ही दो मंजिला हाॅस्टल का निर्माण भी किया गया है. साथ ही एक हॉल का निर्माण हुआ है जहां कबड्डी, कुश्ती, जूडो, कराटे जैसे खेल सिंथेटिक मैट में खेले जाते हैं यहीं खिलाड़ी प्रैक्टिस भी करते हैं.

Tags: Bastar news, Chhattisgarh news

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.