Take a fresh look at your lifestyle.

इंस्पेक्टर ने बेरोजगार युवक को दिया नौकरी का झांसा, फिर 7 महीने तक करता रहा ज्यादती, गिरफ्तार

401

[ad_1]

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बेरोजगार युवक के साथ गलत हरकत करने वाला लोकायुक्त इंस्पेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यूनिवर्सिटी पुलिस ने बीते 5 महीने से फरार इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव को दबोचने में कामयाबी हासिल की है.  इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने नौकरी का झांसा देकर एक युवक का 7 महीने तक शारीरिक शोषण किया था. मार्च महीने में पीड़ित युवक ने तंग आकर वीडियो बनाया और पुलिस से शिकायत की थी. लोकायुक्त इंस्पेक्टर ने करीब सालभर पहले युवक को नौकरी का झांसा देकर होटल में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत की थी. इंस्पेक्टर ने युवक को नौकरी तो नहीं दिलाई, लेकिन धमकाकर 7 महीने तक उसके साथ ज्यादती करता रहा.

युवक ने पीछा छुड़ाने के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर इंस्पेक्टर का वीडियो बना लिया था. इस वीडियो के सहारे युवक ने इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत की थी. पुलिस ने वीडियो के आधार पर मार्च महीने में आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ कुकर्म और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था.

5 महीने बाद गिरफ्त में आया लोकायुक्त इंस्पेक्टर 

यूनिवर्सिटी पुलिस ने ज्यादती के मामले में फरार लोकायुक्त इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह यादव को सिरोल इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. यादव पांच महीने से फरार चल रहा था. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. शहर नाका चंद्रवदनी इलाके में रहने वाला 32 साल का युवक ग्रेजुएशन के बाद नौकरी तलाश रहा था. एक दोस्त ने पिछले साल जुलाई महीने में उसकी पहचान ग्वालियर लोकायुक्त में तैनात इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव से करायी. पिछले साल 5 जुलाई को इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने युवक को फोन कर रेलवे स्टेशन के पास बुलाया.

ये भी पढ़ें:  युवक ने धर्म बदलकर की लव मैरिज, ससुराल पहुंची पत्नी तो फटी रह गई आंखें, पहुंची थाने

यहां से इंस्पेक्टर ने युवक को अपनी गाड़ी में बैठाया और  सिटी सेंटर इलाके में स्थित होटल लैंडमार्क ले गया. होटल के एक कमरे में ले जाकर इंस्पेक्टर ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक के साथ अश्लील हरकत की. इसके बाद इंस्पेक्टर कभी होटल में तो कभी अपने कमरे में बुलाकर युवक के साथ ज्यादती करता रहा. जब नौकरी नहीं मिली तो युवक ने इंस्पेक्टर से दूरी बनाने की कोशिश की, लेकिन इंस्पेक्टर ने वर्दी का रौब दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया. आखिर में पीड़ित ने अपने दोस्त को सारा वाकया बताया.

दोस्त से बनवाया VIDEO, फिर कराई FIR 

इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव ने युवक के साथ शारीरिक शोषण करने के बाद धमकाना शुरू कर दिया तो पीड़ित ने अपने दोस्त की मदद से इंस्पेक्टर की करतूत का VIDEO बना लिया. पहले वीडियो इंस्पेक्टर को दिखाकर शिकायत की बात कही. सुरेंद्र यादव उसे पुलिस की वर्दी की धौंस देने लगा. आखिर में युवक ने VIDEO भेजकर पुलिस अफसरों से शिकायत कर दी. आला अधिकारियों ने  VIDEO के आधार पर लोकायुक्त इंस्पेक्टर सुरेन्द्र यादव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे,  जिस पर यूनिवर्सिटी थाना में इंस्पेक्टर सुरेंद्र पर शारीरिक शोषण और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया था. मामला दर्ज होते ही इंस्पेक्टर फरार हो गया था.

Tags: Gwalior news, Mp news

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.