Take a fresh look at your lifestyle.

जिन्न का साया बताकर नाबालिग के साथ की घिनौनी हरकत, थाने पहुंचा मामला, आरोपी की तलाश शुरू

462

[ad_1]

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झाड़फूंक करने वाले तांत्रिक की घिनौनी करतूत सामने आई है. तांत्रिक ने 16 साल की नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश की. तांत्रिक ने जिन्न का साया बताकर नाबालिग से रेप की कोशिश की है. इस दौरान नाबालिग के चीख पुकार मचाने पर तांत्रिक नाबालिग को छोड़ भाग खड़ा हुआ. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है. दरअसल आमखो स्थित विजय नगर इलाके में नाबालिग छात्रा अपने पिता और भाई के साथ पप्पू वाल्मीकि नाम के तांत्रिक के यहां गई थी.

उसके भाई के पैर में मोच आ गई थी, इसलिए पिता इलाज के लिए ले गए थे. तभी किशोरी ने अपने गले का लॉकेट खोने के बारे में बताया. तांत्रिक ने उसके पिता और भाई को बाहर भेज दिया. फिर किशोरी पूजा करने की बात कहकर कपड़े उतारने को कहा. इसके बाद वह कुछ समझ पाती तब तक आरोपी तांत्रिक उसके साथ गलत हरकत करने लगा. जिसके बाद किशोरी चीखी तो तांत्रिक कमरे से बाहर निकल आया, बाहर तांत्रिक ने युवती के पिता से कहा कि बच्ची पर जिन्न का साया है, वह उतार रहा था इसलिए वह चीख रही है. तांत्रिक यह कहकर फरार हो गया.

मां को रोते हुए बताई पूरी वारदात
तांत्रिक की हरकत के तीन दिन तक नाबालिग गुमसुम और चुप रही. तब उसने अपनी मां को रोते हुए पूरी घटना बताई. यह घटना आमखो स्थित विजय नगर इलाके की है. इस मामले में कंपू पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज की है. पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम पप्पू वाल्मीक है, वह झाड़ फूंक कर बीमारी ठीक करने और अंधविश्वास में फंसाकर लोगों को ठगता है. उसकी करतूत नाबालिग ने थाने आकर बताई, इसके बाद एफआइआर दर्ज की औऱ आरोपी तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी गई है. इस घटना को देखते हुए एडिशनल एसपी मृगाखि डेका ने लोगों से अपने बच्चों को लेकर सावधान रहने की अपील की है.

Tags: Gwalior news, Madhya pradesh news

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.