Take a fresh look at your lifestyle.

निर्दयी महिला ने 5 साल की मासूम को नहर में फेंका, युवक ने बचाई जान, जांच में जुटी पुलिस

456

[ad_1]

मुंगेली. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. पूरी घटना लोरमी के खाम्ही गांव की है. जहां एक महिला ने 4-5 साल की मासूम बच्ची को नहर में फेंका है. निर्दयी महिला बच्ची को मरने के लिए बहती नहर में छोड़कर भाग गई. वहीं जाको राखे साइयां मार सके न कोय वाली कहावत सच साबित हुई. वहां मौजूद एक युवक ने मासूम को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. इसके बाद लोरमी पुलिस को सूचना दी गई. साथ ही एंबुलेस की मदद से बच्ची को लोरमी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया.

जहां बच्ची का इलाज जारी है. वहीं डाक्टरों के अनुसार बच्ची शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर है. फिलहाल बच्ची को बेहतर स्वास्थ सुविधा के लिए मुंगेली रेफर करने की तैयारी की जा रही है. वहीं लोरमी पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी महिला को खोजने में जुटी हुई है. वहीं इस घटना से कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं. आखिर किन कारणों से महिला ने मासूम बच्ची को मरने के लिये नहर में फेंका. साथ ही आशंका जताई जा रही है कि निर्दयी महिला बच्ची की मां भी हो सकती है.

इन सब बातों का खुलासा तो उस महिला के गिरफ्त में आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है. चाईल्ड स्पेशलिस्ट डॉ प्रदीप जायसवाल ने बताया कि बच्ची खड़े नही हो पा रही. साथ ही कुछ बोलकर बता सकने की स्थिति में भी नहीं है. बच्ची का कोई नहीं है. ऐसे में चाइल्ड लाइन से बात की जा रही है. जिससे इसको उचित मदद मिल सके.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |

FIRST PUBLISHED : September 05, 2022, 22:49 IST

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.