Take a fresh look at your lifestyle.

पत्नी के पूर्व मकान मालिक से थे नाजायज संबंध, पति ने दुखी होकर उठाया खौफनाक कदम; प्रेमी फरार

450

[ad_1]

सतना. सतना जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत धवारी गांव में मंगलवार को उस वक्त हड़ंकप मच गया, जब एक शख्स ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया. वह पत्नी के कथित नाजायज संबंधों से परेशान था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. मृतक की पहचान भैयालाल पाठक के रूप में हुई. पुलिस ने बताया कि नायाजज संबंध की बात पर पति-पत्नी के बीच एक दिन पहले ही जमकर विवाद हुआ था. उस वक्त लोगों ने कथित प्रेमी की जमकर धुनाई भी की थी.

जानकारी के मुताबिक, धवारी इलाके में मंगलवार सुबह जब लोग घर से बाहर निकले तो उनके होश उड़ गए. एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पेड़ से झूल रही थी. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक का नाम भैयालाल पाठक है और वह जोकी धनखेर गांव का रहने वाला था. पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया और बयान लिए. इस बीच इलाके में चीख-पुकार मच गई और मातम पसर गया. पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है. जबकि, उसका प्रेमी दीपू फरार है. मृतक ने पहली पत्नी की मौत के बाद अपने से आधे उम्र की दूसरी लड़की से शादी की थी.

पति को चल गया था पत्नी के संबंधों का पता
जानकारी अनुसार, मृतक कुछ महीने पहले ही यहां परिवार के साथ रहने आया था. उससे पहले वह जिस मकान में रह रहा था उसके मालिक दीपू के साथ भैयालाल पाठक की पत्नी के नाजायज संबंध बन गए थे. यह बात जब भैयालाल को पता चली तो दोनों में जबरदस्त विवाद हुआ. हालांकि, फिर पाठक परिवार ने वह मकान छोड़कर कहीं और मकान ले लिया. बताया जाता है कि इसके बाद भी उसकी पत्नी के दीपू के साथ संबंध बने रहे.

Tags: Mp news, Satna news

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.