[ad_1]
सतना. सतना जिले में जमीन हथियाने की लालच में चाचा ने अपने ही अपाहिज भतीजे का कत्ल कर दिया. यही नहीं, उसने हत्या पर पर्दा डालने और घटना का रूप देने के लिए शव को पास के ही पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया. सतना पुलिस ने इस खौफनाक घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया और आरोपी चाचा को भतीजे की हत्या के जुर्म में जेल भेज दिया. गौरतलब है कि सोमवार को सतना के मझगवां थाना अंतर्गत क्रांति नगर इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों ने एक पानी से भरे गड्ढे में लाश तैरती देखी तो उनके होश उड़ गए. ये नजारा देखने लोगों की भीड़ लग गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त तक पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. गौरतलब है कि सोमवार को सतना के मझगवां थाना अंतर्गत क्रांति नगर इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों ने एक पानी से भरे गड्ढे में लाश तैरती देखी तो उनके होश उड़ गए. ये नजारा देखने लोगों की भीड़ लग गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त तक पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आसपास का इलाका सील कर दिया और छानबीन शुरू की. जांच में पता चला कि मृतक का नाम लवकुश यादव था. वह शरीर से विकलांग था.
भतीजे की जमीन पर थी नजर
पुलिस ने बताया कि लवकुश की एक जमीन थी. उस पर चाचा लालू यादव की लंबे वक्त से नजर थी. वह यह जमीन भतीजे से हथियाना चाहता था. पुलिस को लोगों ने बताय कि बीते 2 दिनों से लालू यादव अपने भतीजे लवकुश को साथ में लेकर इलाके में घूम रहा था. इस बात से पुलिस के शक की सुई चाचा पर घूम गई. इसके बाद पुलिस ने चाचा पर नजर रखी और उसे हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की. इस पूछताछ में चाचा टूट गया और हत्या का राज खोल दिया.
पहले शराब पिलाई फिर गला घोंट दिया
लालू ने पुलिस को बताया कि घटना की रात उसने भतीजे को जमकर शराब पिलाई और फिर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी. वह घटना को हादसा दिखाना चाहता था. इसके लिए उसने भतीजे की लाश को पास के ही एक गड्ढे में फेंक दिया. इसमें पानी भरा हुआ था. बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मामला कायम किया और जेल भेज दिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Mp news, Satna news
FIRST PUBLISHED : September 07, 2022, 11:03 IST
[ad_2]
Source link