Take a fresh look at your lifestyle.

मिर्ची बाबा का काला चिट्ठा जल्द खुलेगा : पुलिस को राजदार गोपाल की तलाश, वही लाता था लड़कियां

372

[ad_1]

भोपाल. रेप के आरोप में जेल में बंद मिर्ची बाबा के कई बड़े राज जल्द खुलने वाले हैं. उसका काला चिट्ठा जल्द सबके सामने आएगा. पुलिस ने उसके राजदार को अपनी रडार पर ले लिया है. राजदार की गिरफ्तारी के लिए एक स्पेशल टीम भी बना दी गई है. यह वही राजदार है जो महिलाओं को झांसा देकर बाबा के पास लाता था.

मिर्ची बाबा के राजदार की तलाश
मिर्ची बाबा के राजनीतिक कनेक्शन थे. वो राजनीतिक रसूख के दम पर अपनी बाबागिरी दिखा रहा था. लेकिन अब यही मिर्ची बाबा महिला से रेप के मामले में भोपाल सेंट्रल जेल में कई दिन से बंद है. 3 सितंबर तक उसकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गयी है. पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. मिर्ची बाबा के कई बड़े सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं. इनमें एक बाबा का सबसे बड़ा राजदार है गोपाल. गोपाल के पास मिर्ची बाबा का पूरा काला चिट्ठा है. मिर्ची बाबा तक  लड़कियों और महिलाओं को पहुंचाने का काम गोपाल करता था.

गोपाल पहुंचाता था लड़कियां
जिस महिला के साथ तंत्र मंत्र के नाम पर रेप हुआ उसे भी गोपाल ने ही मिर्ची बाबा तक पहुंचाया था. भोपाल महिला अपराध एसीपी निधि सक्सेना ने बताया कि मिर्ची बाबा के इस सहयोगी गोपाल की गिरफ्तारी के लिए अब एक विशेष टीम बना दी गयी है. शिकायतकर्ता महिला इसी गोपाल के जरिए बाबा तक पहुंची थी. उन्होंने जल्द ही इस आरोपी को पकड़ने का दावा किया है. पुलिस की टीम लगातार गोपाल के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. आरोपी गोपाल मिर्ची बाबा का भतीजा है. पुलिस के डर से वो भूमिगत हो गया है. बताया जा रहा है गोपाल ही मिर्ची बाबा से लोगों को मिलवाता था. उनके सभी छोटे बड़े काम गोपाल ही देखता था. गोपाल की गिरफ्तारी होगी तो मिर्ची बाबा के और भी कई काले कारनामे खुलेंगे. इसलिए पुलिस ने अब उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है.

महिला ने की थी रेप की शिकायत
मिर्ची बाबा के खिलाफ भोपाल में एक महिला ने रेप की शिकायत दर्ज करायी थी. महिला का आऱोप है कि बाबा ने संतान पैदा करने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया था. इस शिकायत के बाद पुलिस ने ग्वालियर की एक होटल पर आधी रात में छापा मारकर मिर्ची बाबा को गिरफ्तार किया था.

Tags: Bhopal Crime News, Madhya pradesh latest news

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.