[ad_1]
इंदौर. इंदौर के खजराना थाना इलाके में एक दिन पहले सड़क किनारे अज्ञात शव के आधे धड़ के मिलने से सनसनी फैल गई थी. अब पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने ह्त्या में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वही अन्य की तलाश की जा रही है. आरोपी नूर मोहम्मद ने किन्नर मोहसिन उर्फ़ ज़ोया की ह्त्या की थी. फिर उसने शव को मटन काटने वाले चाकू से दो धड़ में अलग कर दिया था. बोरे में शव का निचला हिस्सा भरकर स्कूटर से सड़क किनारे फेंक दिया. पुलिस ने आसपास इलाके में टावर लोकेशन और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
दरअसल एक दिन पहले इंदौर के खजराना थाना इलाके में हुई किन्नर की हत्या के मामले का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है. आरोपी नूर मोहम्मद का कुछ समय पहले मृतक से सम्पर्क हुआ था. दोनों की मुलाकात एक ऑनलाइन एप के जरिए हुई थी. मृतक मोहसिन उर्फ़ ज़ोया ने अपने आपको सोशल मीडिया पर लड़की बताकर आरोपी से परिचय किया था. कुछ दिनों तक दोनों के बीच दोस्ती रही. इसके बाद दोनों रिलेशनशिप बनाने को राजी हो गए.
ऑनलाइन भेजे थे पैसे
मृतक ने नूर मोहम्मद से 2 हजार रुपये के मांग भी की थी. आरोपी ज़ोया के हुस्न के जाल में फंस गया था, इसलिए वह संबंध बनाने के बदले 2 हजार रुपये देने के लिए तैयार ही हो गया था. दोनों के बीच मीटिंग होने से पहले नूर ने ज़ोया को एडवांस 5 सौ रुपये भी ऑनलाइन भेज दिए थे. जोया जब नूर के घर अशर्फी कॉलोनी पहुंची तो उसने बाकी की रकम भी पहले ले ली, लेकिन जब धीरे धीरे उसके हुस्न का जाल फीका पड़ गया. तब अचानक घबराकर नूर मोहम्मद ने रिलेशन बनाने से इंकार कर दिया, लेकिन ज़ोया संबंध बनाने के लिए लगातार दबाब बनाने लगी. इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और नूर मोहम्मद ने ज़ोया का गला दबा दिया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद उसके घर पर ही रखे मांस काटने वाले चाकू से उसके शरीर को दो भागों में काट दिया. एक हिस्सा सूनसान इलाके में फेंक दिया, तो वहीं दूसरा हिस्सा घर के अंदर की पेटी में ही छुपा दिया. जानकारी है कि नूर मोहम्मद शादी शुदा था. उसकी पत्नी गर्भवती थी,इसलिए वह कुछ समय पहले मायके चली गई थी.
निगमकर्मी को मिला था शव
इंदौर के खजराना थाना इलाके में स्थित स्टार चौराहे के करीब एक दिन पूर्व मंगलवार सुबह उस वक़्त सनसनी फ़ैल गई थी,जब वहा एक निगमकर्मी ने कटा हुआ शव देखा था. शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने पड़ताल की,लेकिन पुलिस के लिए उस वक़्त और चुनौती बन गई जब मृतक के शरीर का ऊपरी हिस्सा नहीं मिला. पुलिस ने आसपास इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया. एक जगह संदिग्ध लगने पर खुदाई भी करवाई लेकिन उसमें मृत श्वान मिला. इससे पुलिस और भृमित हुई. पुलिस के लिए शव की पहचान करना कठिन बना हुआ था. इसी दौरान एक परिवार ने मौके पर पहुंच कर दावा किया कि यह शव उनके ही परिवार के एक सदस्य का है. उसका नाम मोहसिन उर्फ़ ज़ोया है. मोहसिन के रहस्य्मय ढंग से गायब होने की जानकारी भी पुलिस को दी गई थी. पुलिस ने फरियाद पर गुमशुदगी भी दर्ज की थी, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा था.
परिजनों ने शव देखकर दावा किया था कि यह शव मोहसिन का ही है, जो दो दिन पहले गायब हुआ था, हालांकि शुरुआती पूछताछ में पुलिस ने आसानी से भरोसा नहीं किया कि यह वही शव है, लेकिन परिजनों ने एक फोटो प्रस्तुत की जिसमे मोहसिन ने वह चुनरी डाली हुई थी, जिससे शव के पैर बंधे हुए थे, पुलिस ने इसके बाद अपनी जाँच आगे बढ़ाई , आसपास इलाके में लगे सीसीटीव्ही खंगाले तो एक युवक स्कूटर पर बोरा रहकर निकलते नजर आया, और कुछ देर बाद वह वापस वहा से गुजरा, लेकिन इस वक़्त उसके स्कूटर पर बोरा नहीं था , इसके बाद पुलिस को आशंका हुई,और संदेही मानते हुए नूर मोहम्मद को उसके भाई के घर से हिरासत में ले लिया,
गिरफ्त में आए आरोपी नूर मोहम्मद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ही उसके घर से पेटी में रखे शव के दूसरे हिस्से को बरामद कर लिया है. साथ ही पुलिस ने शव को काटने में प्रयुक्त किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है. पुलिस अब आरोपी नूर मोहम्मद के अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है. आशंका है कि नूर मोहम्मद के साथ हत्या और शव को ठिकाने लगाने में और भी अन्य लोग शामिल होंगे. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
ये भी पढ़ें: लूट की शिकायत करने थाने पहुंचा युवक, फिर पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा, हैरान रह गई पुलिस
पुलिस ने ऐसे सुलझाया केस
पुलिस को हत्याकांड की गुथी सुलझाने में सीसीटीवी और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से काफी मदद मिली. इससे पुलिस जल्द ही आरोपी तक पहुंच गई. अहम सबूत के माध्यम से आरोपियों को न्यायालय में सजा दिलाने का प्रयास करेगी. साथ ही शव का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा. पुलिस अब मृतक ज़ोया उर्फ़ मोहसिन से जुड़े अन्य बिंदु भी खंगाल रही है. आशंका है कि यह पूर्व में रिलेशन बनाने का दबाव बनाकर लोगो के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे चुकी है. वह अक्सर किन्नरों की टोली में शामिल रहती थी.अब देखना होगा कि पुलिस पड़ताल में क्या क्या खुलासा होता है. डीसीपी सम्पत्त उपाध्याय के मुताबिक़ खजराना थाना इलाके में हुई ह्त्या के मामले पुलिस ने खुलासा कर मुख्य आरओई नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है. अवैध संबंधों के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था. आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Crime in Indore, Indore news, Mp news
FIRST PUBLISHED : August 31, 2022, 17:58 IST
[ad_2]
Source link