Take a fresh look at your lifestyle.

सब्जी मंडी में सांडों का उत्पात, अचानक ही बन जाते हैं ‘यमराज’, दहशत में ग्राहक-व्यापारी, देखें Video

438

[ad_1]

मोहित शर्मा/करौली. राजस्थान के करौली जिले में इन दिनों आवारा सांडो का उत्पात चरम पर है. करौली जिला मुख्यालय पर पुरानी सब्जी मंडी में आवारा सांड ग्राहक, व्यापारी और आम लोगों के लिए कभी भी यमराज बन जान का खतरा बन जाते हैं. शहर में बढ़ते आवारा सांड लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि आवारा सांडों के आतंक से शहर का कोई भी हिस्सा अछूता नहीं है. करौली जिले की सब्जी मंडीयों और मुख्य बाजारों में लगे गंदगी के ढेर आवारा सांडो का ठिकाना बनते जा रहे हैं.

स्थानीय लोगों की मानें तो आवारा सांडों की वजह से शहर का आवागमन बुरी तरह प्रभावित है. क्योंकि आवारा सांड इधर-उधर घूमते हैं और ना जाने कितने लोगों को टक्कर मारकर अब तक घायल कर चुके हैं. ये सांड आपस में लड़ते हैं, जिसके कारण कई बार आम लोग घायल हुए हैं और बाजारों में भगदड़ मच जाती है. यह सांड शहर के लोगों के लिए बड़ी समस्या बने हुए .हैं शहर की मंडियों में इनका अड्डा बनने के कारण व्यापारी लोगों के साथ-साथ आम लोगों में भी इनका भय बना हुआ है, जिसके चलते स्कूली बच्चों, बड़े बुजुर्गों, दर्शनार्थी और महिलाओं का रास्ते से निकलना भी मुश्किल हो रहा है.

प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
करौली के सब्जी मंडी व्यापारियों ने बताया आए दिन सांड हमारी दुकानों में घुस जाते हैं और आपस में लड़ते हैं और गंदगी फैलाते हैं. इसके कारण हमारा यहां बैठना मुश्किल होता जा रहा है. व्यापारियों का कहना है इनकी हम शिकायत कर आ चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है और हमने कई बार इन्हें शहर से बाहर छुड़वाने की भी मांग की, लेकिन नगर परिषद प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है. इससे जानमाल का खतरा बना रहता है. आए दिन सांड की वजह से हादसे होते हैं. इसके अलावा व्यापार भी प्रभावित होता है.

Tags: Karauli news, Rajasthan news

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.