Take a fresh look at your lifestyle.

सिविल सेवा में चयनित अभ्यर्थियों को सीएम शिवराज सिंह का मंत्र, बोले- अहंकार का भाव कभी न आये

348

[ad_1]

भोपाल. राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में शनिवार को एमपी उच्च शिक्षा विभाग ने सफलता के मंत्र कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए. उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग अब आईएएस, आईपीएस बन गए हैं. देश की सेवा करनी है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अहंकार का भाव कभी ना आए. कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों ने भी अपने अनुभवों को साझा किया. साथ ही सभागार में मौजूद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को सफलता के मंत्र भी दिए.

हम सब जनता के सेवक : सीएम शिवराज
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चयनित अभ्यार्थियों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा जनता की सेवा है, हम सब जनता के सेवक हैं. हमें देश और प्रदेश का निर्माण करना है. इस सोच के साथ काम करें. आप इस बात का ध्यान रखें कि अधिकतम काम और परिश्रम कैसे किया जाए. हमारे अंदर अहंकार का भाव कभी नहीं होना चाहिए.

आईएएस, आईपीएस, विधायक, सांसद, मंत्री, सीएम सब जनसेवक हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स से सीएम ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा के साथ कई सारे क्षेत्र हैं, जहां पर बेहतर कैरियर की संभावनाएं हैं. सीएम ने कहा कड़े परिश्रम से किसी भी तरह की सफलता हासिल करना नामुमकिन नहीं. नई शिक्षा नीति को देश में सबसे पहले लागू करने को लेकर सीएम ने उच्च शिक्षा विभाग की तारीफ की.

इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में
अपने संबोधन में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार की छात्र-छात्राओं के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सीएम मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए निधि उपलब्ध कराई जा रही है. साथ ही ग्रामीण बच्चों को अंग्रेजी में जो परेशानी होती है उसे दूर करने के लिए हमने इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में कराने की भी तैयारी कर ली है. वहीं सीएम ने इस दौरान अपने हर दिन पेड़ लगाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि आप लोग भी अपने जन्मदिन पर एक वृक्ष अवश्य लगाएं.

चयनित अभ्यर्थियों को किया सम्मानित
यूपीएससी की परीक्षा में मध्य प्रदेश से चयनित हुए अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच पर सम्मानित किया. सीएम ने कहा कि यह कार्यक्रम मैं अपने निवास पर भी कर सकता था लेकिन हमारा उद्देश्य है कि आपसे पढ़ाई कर रहे बच्चे भी प्रेरणा लें. कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा विभाग की ओर से तैयार की गई पुस्तिका सफलता के सौपान और मध्य प्रदेश की प्रतिभाओं का परचम का विमोचन भी सीएम शिवराज और उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने किया.

Tags: Bhopal news, Madhya pradesh news

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.