Take a fresh look at your lifestyle.

जालौर के बाद अब दौसा में दलित बच्चे से बेरहमी, सरकारी स्कूल के शिक्षक पर आरोप, 19 दिन बाद केस दर्ज

481

[ad_1]

दौसा. राजस्थान में  जालौर के बाद अब दौसा में भी एक दलित बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट का आरोप लगा है सरकारी स्कूल के शिक्षक पर. गंभीर बात यह है कि बच्चे के साथ मारपीट के बाद स्कूल प्रशासन ने भी मामले को दबाने की कोशिश की. वहीं पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज नहीं किया. घटना के करीब 19 दिन बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज हो सका है. अब दौसा पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. पीड़ित बच्चे के परिजनों की मानें तो मारपीट की घटना के बाद गांव वालों ने बच्चे के परिजनों को डराया और दबाव दिया.

इतना ही नहीं सिकंदरा थाना पुलिस ने भी पीड़ित परिवार को बिना मुकदमा दर्ज किए ही टरका दिया. ऐसे में दौसा की सिकंदरा थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं. पूरा घटनाक्रम 6 अगस्त का है जब दौसा जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कैलाई में रोहित महावर नामक पांचवी क्लास का छात्र पढ़ने के लिए स्कूल गया था. इसी दौरान स्कूल के शिक्षक ने बच्चे के साथ मारपीट कर दी.

परिजनों ने लगाया शिक्षक पर आरोप

परिजनों का आरोप है कि अंग्रेजी के शिक्षक रामेश्वर गुर्जर ने बच्चे के साथ मारपीट की जिससे बच्चे का हाथ टूट गया. इतना ही नहीं पैसे देकर मामला रफा-दफा कराने की कोशिश भी की गई. जब बच्चे को लेकर पीड़ित परिवार थाने में पहुंचा तो सिकंदरा थाना पुलिस ने भी 6 घंटे तक थाने में बिठाए रखा और मामले को टरका दिया. घटना के करीब 15 दिन बीत जाने के बाद जब पूरा मामला जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के पास आया तो एक जांच टीम गठित करके स्कूल में भेजी गई. इसके बाद जांच टीम ने पीड़ित बच्चे उसके परिजन और शिक्षकों के बयान दर्ज किए. गुरुवार को एक बार फिर स्कूल के शिक्षक के खिलाफ बच्चे के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दी.

ये भी पढ़ें:  Rajasthan: छात्र संघ चुनाव में पैरों पर गिरकर वोट मांग रहे प्रत्याशी, सड़क पर किया दंडवत प्रणाम, देखें VIDEO

इसके बाद बच्चे के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर सिकंदरा थाने में शिक्षक रामेश्वर गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ. अब इस पूरे मामले की जांच मानपुर के डीएसपी संतराम कर रहे हैं. इस पूरे मामले में स्कूल प्रशासन मीडिया से बचता हुआ नजर आ रहा है. वहीं स्थानीय थाना पुलिस भी चुप्पी साधे हुए है. पीड़ित बच्चे के परिजनों का कहना है कि जब वह स्कूल गए तो जवाब मिला कि 2 बच्चों में हुए झगड़े में चोट लगी है. वहीं शिक्षक का भी यही कहना है कि 2 बच्चे आपस में झगड़ रहे थे. उन्हें दूर-दूर करके छुड़ाया गया था. वही दोसा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालचंद कायल का कहना है कि पूरे मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है और मामले की जांच की जा रही है.

Tags: Dausa news, Rajasthan news

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.