Big News : केंद्र ने बढ़ाई समर्थन मूल्य पर मूंग-उड़द खरीद की सीमा, किसान एक दिन में बेच सकेगा 40 क्विंटल
[ad_1]
दिल्ली. एमपी में अब किसान समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द की ज्यादा बिक्री कर सकेंगे. केंद्र सरकार ने इसकी खरीद की सीमा 25 क्विंटल से बढ़ाकर 40 क्विंटल कर दिया है. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने दिल्ली में ये ऐलान किया. यानि किसान अब एक दिन में 40 क्विंटल फसल बेच सकेंगे.
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की पहल पर मंत्रालय ने मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन 2021-22 सीजन के दौरान समर्थन मूल्य योजना (पीएसएस) के तहत मूंग और उड़द की खरीद की सीमा को बढ़ा दिया है. अब किसान मौजूदा 25 क्विंटल के बजाए 40 क्विंटल मूंग और उड़द रोज बेच सकेंगे. कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मिलकर खरीद की सीमा बढ़ाने की मांग की थी.
40 क्विंटल प्रतिदिन प्रति किसान
कमल पटेल ने बताया था कि भारत सरकार की पीएसएस की गाइड लाइन के अनुसार, किसान अभी एक दिन में 25 क्विंटल मूंग उड़द ही बेच सकता है. ये काफी कम है. उन्होंने केंद्र सरकार से इसकी लिमिट बढ़ाने की मांग की थी. 25 क्विंटल प्रतिदिन की सीमा काफी कम थी. इसलिए किसानों को इससे काफी दिक्कत होती है. खासकर उन किसानों का जिनका रजिस्ट्रेशन है और वो एक बार में 25 क्विंटल से ज्यादा उपज लेकर आते हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों की इस समस्या को तत्काल हल करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. इसमें अब खरीद की सीमा को 25 से बढ़ाकर 40 क्विंटल प्रतिदिन प्रति किसान कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें- एमपी में 17 सितंबर से तबादलों पर लगी रोक हटी, होमगार्ड्स को 3 साल में 2 महीने का आराम
किसानों की नाराजगी दूर करने का प्रयास
केंद्र सरकार के इस फैसले को राजनीतिक गलियारों में विधानसभा से जोड़कर देखा जा रहा है. हाल में बाढ़ से हुए नुकसान के कारण किसान सरकार से पहले ही नाराज चल रहा है. किसानों की नाराजगी को भांपकर केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के किसानों को कुछ राहत देने का प्रयास किया है. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर खुद मध्य प्रदेश से हैं, इसलिए उन पर ज्यादा जिम्मेदारी है कि वो किसानों की नाराजगी दूर करके सरकार के पक्ष में खड़ा कर सकें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Agriculture Minister Narendra Singh Tomar, Madhya pradesh latest news
FIRST PUBLISHED : September 06, 2022, 20:00 IST
[ad_2]
Source link