[ad_1]
खरगोन. खरगोन जिले के कंचनपुरा गांव के मासूम को इलाज की जरूरत है. इसे लेकर किए गए ट्वीट को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान में लिया है. अब सरकार दो साल के त्रुवांशु का खुद इलाज कराएगी. मुख्यमंत्री चौहान ने बाकायदा रिट्वीट करके खुद इसकी जानकारी दी. त्रुवांशु को सुनने में तकलीफ है. उसके पिता कन्नोजे मजदूरी करते हैं. माता-पिता सहित पूरा परिवार चिन्तित था कि बेट का इलाज कैसे होगा. मजदूर पिता ने खुद अपने बेटे का इलाज करवाने की कोशिश की. उन्होंने यह भी शासन से मदद लेने का भी प्रयास किया. लेकिन, इलाज के लंबे समय और बार-बार खरगोन-इंदौर के चक्कर लगाकर वह हताश हो गए.
गौरतलब है कि लोकेश के परिवार के साथ-साथ उनके दोस्त भी परेशान थे कि आखिर बच्चे का इलाज कैसे कराया जाए. इस दौरान खरगोन जनसंपर्क के फेसबुक अकाउंट से जानकारी मिली की भीकनगांव की एक बच्ची भी ऐसी ही समस्या से परेशान है और प्रशासन उसका इलाज फ्री करा रहा है. ये देख लोकेश के मित्र शुभम पटेल ने इस पोस्ट पर कंमेंट किया. साथ ही. लोकेश के मित्र कालू कन्नोजे ने मुख्यमंत्री को ट्वीटर पर टैग कर पोस्ट की. ये ट्वीट देख मुख्यमंत्री चौहान ने इसे तत्काल संज्ञान में लिया और कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम से चर्चा की.
तुरंत हरकत में आया प्रशासन
इसके बाद प्रशासन आनन-फानन में हरकत में आया और मासूम के इलाज का मामला सुर्खियो में आ गया. सीएम शिवराज सिंह चौहान की पहल पर बच्चे के लिए मुख्यमंत्री बाल श्रावण योजना के तहत 6 लाख 48 रुपये स्वीकृत हो गए हैं. इलाज के बाद त्रुवांशु के जल्द ठीक होने की उम्मीद है. सीएम शिवराजसिंह चौहान की संवेदनशीलता और कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की तत्परता का परिजन और ग्रामीण आभार मान रहे हैं. उनका कहना है कि वे इस बात से बहुत खुश हैं कि अब उनका बेटा ठीक हो जाएगा. इसके लिए सीएम और प्रशासन का जितना धन्यवाद करें उतना कम है.
सीएमएचओ ने कही ये बात
इस मामले को लेकर सीएमएचओ डीएस चौहान ने कहा कि सीएम साहब के ट्वीट के संज्ञान से श्रमिक के मासूम बेटे के उपचार की राशि स्वीकृत हुई है. इलाज जल्द शूरू होगा. बच्चे की पूरी जांच की जाएगी, जिस भी चीज की जरूरत होगी उसकी व्यवस्था की जाएगी. सरकार इस मामले में तत्परता दिखा रही है. बच्चे का इलाज उच्च स्तर पर किया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Mp news
FIRST PUBLISHED : August 29, 2022, 10:44 IST
[ad_2]
Source link