Take a fresh look at your lifestyle.

MP: गर्ल्स होस्टल में देर रात जमकर हुई पार्टी, डीजे की धुन पर लड़के-लड़कियों ने किया डांस, मचा हड़कंप

367

[ad_1]

बैतूल. बालिकाओं की सुरक्षा के तमाम वादों की पोल खोलती कुछ तस्वीरे बैतूल में सामने आई हैं जिससे हड़कंप मचा हुआ है. बैतूल जिले की शाहपुर तहसील के एकलव्य आवासीय कन्या छात्रावास में देर रात तक हुई एक बड़ी डांस पार्टी और शराबखोरी का मामला सामने आने के बाद प्रशासन की खूब किरकिरी हुई. इसके बैतूल कलेक्टर ने कड़ा एक्शन लेते हुए दो छात्रावास अधीक्षकों को तत्काल निलंबित कर दिया है. मामला 19 अगस्त जन्माष्टमी के दिन का है जब शाहपुर तहसील के एकलव्य कन्या और बालक छात्रावास के अधीक्षकों ने मिलकर एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया.

नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कन्या छात्रावास में आयोजित की गई इस पार्टी में दोनों छात्रावासों के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में बाहरी लोग भी शामिल हुए. छात्रावास परिसर में देर रात तक डीजे की धुन पर जमकर डांस हुआ. शराब के नशे में धुत बाहरी युवकों ने छात्रावास की बालिकाओं को अपने साथ डांस करने के लिए बाध्य भी किया.

पार्टी का वीडियो वायरल

पार्टी के आयोजन पर काफी खर्च हुआ जबकि सरकारी बजट में ऐसा कोई फंड होता ही नहीं है. इस पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद कई जनसंगठनों ने कड़ा विरोध जताया और अधीक्षकों को निलंबित करने की मांग रखी. मामले की गंभीरता को देखते हुए बैतूल कलेक्टर ने एकलव्य बालक छात्रावास के अधीक्षक इंद्रमोहन तिवारी और एकलव्य बालिका छात्रावास की अधीक्षक दीपा डोंगरे को तत्काल निलंबित कर दोनों को छात्रावास फौरन छोड़ने के आदेश जारी किए. वहीं मामले की जांच के लिए एक टीम भी गठित की गई है.

ये भी पढ़ें: बैंक से कर्ज लेने पहुंचा कारोबारी, पता चला पहले से है 10 करोड़ रुपए का लोन, उड़े होश

गौरतलब है कि किसी भी सरकारी छात्रावास में शाम 5 बजे के बाद छात्र-छात्राओं सहित बाहरी लोगों का आना-जाना पूरी तरह प्रतिबंधित होता है, लेकिन सारे नियम कायदों को ताक पर रखकर अधीक्षकों ने पार्टी का आयोजन किया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों छात्रावास अधीक्षकों ने शाहपुर की नवगठित नगर परिषद के सदस्यों को खुश करने के लिए यह आयोजन किया था. बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस ओस पूरे मामले की जांच पर खुद निगरानी रख रहे हैं.

Tags: Betul news, Mp news, Viral video

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.