Take a fresh look at your lifestyle.

MP: आरएसएस के रास्ते पर कांग्रेस, निचले स्तर का फीडबैक जुटाने नियुक्त करेगी संगठन मंत्री

361

[ad_1]

भोपाल. मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन को मजबूत करने लगी है. कांग्रेस इसके लिए अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का पुराना फॉर्मूला अपना रही है. पार्टी ने आरएसएस की तरह जिला संगठन मंत्री बनाने का प्लान तैयार किया है. उसने जिले में एक संगठन मंत्री बनाने की तैयारी कर ली है. पार्टी जिला संगठन मंत्री के सहारे निचले स्तर पर होने वाली गतिविधियों का फीडबैक सीधे संगठन मंत्री से लगी.

कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि चुनावी रणनीति के तहत हमारी पार्टी ने हर जिले में एक संगठन मंत्री बनाने का प्लान बनाया है. हर जिले में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी और संगठन मंत्री मिलकर काम करेंगे. वहीं, कांग्रेस के इस संघ फॉर्मूले पर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. बीजेपी प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी और संघ की कितनी भी नकल कर ले, लेकिन बीजेपी की तरह निष्ठावान कार्यकर्ता उसे नहीं मिल सकेंगे. अगले चुनाव में कांग्रेस की पराजय तय है.

महत्वपूर्ण होता है संगठन मंत्री
दरअसल, बीजेपी का संगठन अगल रणनीति पर काम करता है. इसमें राष्ट्रीय परिषद, प्रदेश स्तर पर परिषद, कार्यकारिणी क्षेत्रीय समिति, जिला समिति, मंडल समितियां बनाई जाती हैं. साथ ही संघ के एक दूत के रूप में बीजेपी के अंदर संगठन मंत्री बनाया जाता है. यह संगठन मंत्री संघ का प्रचारक होता है. संगठन मंत्री पार्टी के फैसलों में और निचले स्तर से मिलने वाले फीडबैक को पार्टी के साथ साझा करने में अहम भूमिका निभाता है. कांग्रेस पार्टी भी उसी फॉर्मूले से संगठन को  मजबूत बनाने में जुटी है. ताकि, निचले स्तर पर फीडबैक जुटाकर पार्टी बड़े फैसलों ले सकें.

कांग्रेस बनाएगी अलग-अलग वॉर रूम
दूसरी ओर, कांग्रेस ने क्षेत्रीय स्तर पर विधानसभा सीट जीतने के लिए प्लान तैयार किया है. इनके लिए अलग अलग वॉर रूम बनाए जाएंगे. विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का नया वॉर रूम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह का घर होगा. अब तक पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ के निवास से वॉर रूम के जरिए पूरे प्रदेश पर नजर रखी जाती थी. पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव में स्थानीय स्तर पर गोपनीय वॉर रूम बना कर नई रणनीति पर काम शुरू किया और अब विधानसभा चुनाव में उसे और विस्तार दे रही है. कांग्रेस पार्टी ने जो नया वार रूम भोपाल में तलाशा है वह दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को आवंटित 45 बंगले का सरकारी आवास ई 23/45 है. वहां से प्रदेश भर में कांग्रेस की गतिविधियों और चुनावी प्लान पर नजर रखी जाएगी.

Tags: Bhopal news, Mp news

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.