[ad_1]
ग्वालियर. मध्य प्रदेश में पहली बार किसी नदी के ऊपर एलिवेटेड रोड बनने जा रहा है. ग्वालियर शहर में स्वर्णरेखा नदी के ऊपर 15 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाई ओवर रोड बनने जा रहा है. इसी महीने 15 सितंबर को शहर में एलिवेटेड रोड का शिलान्यास होने वाला है. करीब 15 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड के पहले फेज़ का शिलान्यास होगा. 829 करोड़ की लागत से बनने वाले एलिवेटेड रोड का शिलान्यास केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी करेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह की मौजूदगी में शिलान्यास कार्यक्रम होगा. खास बात यह है कि ग्वालियर में स्वर्ण रेखा नदी पर बनने वाला ये एलिवेटेड रोड MP में पहला रोड़ होगा जो किसी नदी के ऊपर बनाया जा रहा है.
एलिवेटेड रोड के पहले फेज का निर्माण जलालपुर से लेकर रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल होगा. पहले फेज के करीब 6 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड फ्लाई ओवर रोड का शिलान्यास 15 सितंबर को होगा. एलिवेटेड रोड का केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी शिलान्यास करेंगे. सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे.
ऊर्जा मंत्री ने किया मुआयना
कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री और नगर निगम के अफसरों ने मौका मुआयना किया. ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर का कहना है कि एलिवेटेड रोड ग्वालियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा. एलिवेटेड रोड बनने से शहर के ट्रैफिक का 50 फीसदी दबाव कम होगा. ग्वालियर शहर के बीचों बहने वाली स्वर्ण रेखा नदी के ऊपर एलिवेटेड रोड बनने जा रहे है. एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के 6 किलामीटर लंबे पहले फ़ेज़ के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 407 करोड़ रुपए स्वीकृत किए है. वहीं राज्य सरकार ने 41 करोड़ रुपये स्वीकृत किए है.
खास बात ये है कि ग्वालियर में करीब 15 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाई ओवर रोड़ बनेगा. शहर के बीचोबीच से गुजरने वाली स्वर्णरेखा नदी के ऊपर ये रोड बनेगा. ये MP का पहला फ्लाई ओवर एलिवेटेड होगा जो किसी नदी के ऊपर बनाया जा रहा है. इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत 829 करोड़ रुपये प्रस्तावित है. इसमें पहले चरण में लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के बगल से ट्रिपल आईटीएम तक रोड का निर्माण किया जाना है. इसके लिए गुजरात की श्रीमंगलम बिल्डकान को 363.42 करोड़ रुपये में ठेका दिया गया है. इसके दूसरे चरण में हनुमान बांध तक रोड का निर्माण होगा. यह सड़क फोरलेन रहेगी और इसमें जगह-जगह पर लूप भी तैयार किए जाएंगे, ताकि रोड से वाहन चालक उतरकर अन्य इलाकों तक पहुंच सकें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Gwalior news, Mp news
FIRST PUBLISHED : September 02, 2022, 16:26 IST
[ad_2]
Source link