Take a fresh look at your lifestyle.

MP: वीआईपी नंबरों की नीलामी, कतार में लगे दिग्गज नेता, 3 लाख में बिका ये खास नंबर

486

[ad_1]

इंदौर. इंदौर में गाड़ियों के नंबरों की नीलामी हुई. इसमें शहर के आम लोगों से लेकर वीवीआईपी नेताओं और व्यवसायियों ने भी खासी दिलचस्पी दिखाई. सबसे ज्यादा बोली 0001की लगी और उसके बाद दूसरे नंबर पर नीलाम हुआ 0099. पढ़िए ये दिलचस्प खबर.

मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने 1 अगस्त से वाहनों के रजिस्ट्रेशन से लेकर ट्रांसफर सहित सभी कामों के लिए केंद्र सरकार के वाहन पोर्टल पर काम शुरू कर दिया है. सिस्टम बदलने के बाद वीआईपी नंबरों की नीलामी 22 अगस्त से 25 अगस्त तक चली. इंदौर में परिवहन विभाग की नई सीरीज का नंबर एमपी 09 जेडबी 0001 सबसे ज्यादा 3 लाख 6 हजार रुपये में बिका है. इसे शहर के एक मेडिकल कॉलेज के नाम से लिया गया है. जबकि इसकी बेस कीमत 1 लाख रुपए रखी गई थी. इसके अलावा 0099 नंबर डेढ़ लाख रुपये में बिका है,जबकि इस नंबर की आधार कीमत 25 हजार रुपये ही थी.

नेताओं ने लगायी बोली
बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय ने भी नंबर की बोली में भाग लिया और 9999 नंबर लिया है. इसके लिए उन्होंने 26 हजार रुपये खर्च किए हैं. इस नंबर की आधार कीमत 25 हजार रुपये ही थी. इसी तरह कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के बेटे आकाश शुक्ला ने भी 9000 नंबर आधार कीमत पर 25 हजार में ले लिया. परिवहन की नंबरों की नीलामी में 85 नंबर बिके. इसमें सबसे ज्यादा कीमत पर 0001 नंबर बिका है. 0001 नंबर के लिए दो दावेदार मैदान में थे. आशा कन्फेक्शनरी की तरफ से भी बोली लगाई गई थी. केन्द्र सरकार के वाहन पोर्टल पर नीलामी शुरू होने के बाद ये पहली नीलामी थी. नीलामी सोमवार से शुरू हुई थी और गुरुवार शाम 5 बजे तक चली. जिन नंबरों पर दो दावेदार थे उनकी नीलामी 7 बजे तक चली. हर दावेदार को किसी नंबर की बोली अधिकतम 24 बार बढ़ाने की अनुमति गई थी.

ये भी पढ़ें- MP कांग्रेस की बड़ी बैठक : कमलनाथ की दो टूक-जो काम नहीं कर पा रहे वो पद छोड़ दें…

वीआईपी नंबरों की नीलामी 
नंबर     बिकने की कीमत    आधार कीमत
0001      3 लाख 6000             1 लाख
0099     1 लाख 50 हजार          25 हजार
0005        94 हजार 500          50 हजार
0021        61 हजार                  15 हजार
0009        50 हजार              50 हजार
0909       30 हजार                  15 हजार

Tags: Indore news, Madhya pradesh latest news, Passenger Vehicles

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.