[ad_1]
नई दिल्ली. Rajasthan REET Result 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है. दरअसल, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अगले हफ्ते में रीट परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है. इसको लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. हालांकि तारीखों का ऐलान अभी भी नहीं किया गया है कि आखिरी किस डेट को रीट का रिजल्ट जारी किया जाएगा.
एक बार रीट का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करके अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे. रीट रिजल्ट चेक करने की पूरी जानकारी स्टेप वाय स्टेप नीचे दी गई है.
ये भी पढ़ें-
UPPSC Main Admit Card 2022: पीसीएस मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPTET 2022 Notification: इसी महीने जारी होगा यूपीटीईटी का नोटिफिकेशन, जानें आवेदन करने के स्टेप
9 नंबर का मिलेगा बोनस
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा रीट परीक्षा का आयोजन 23 और 24 जुलाई को चार शिफ्टों में किया गया था. बीएसईआर ने 18 अगस्त 2022 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 7 दिन का समय दिया गया था. खास बात यह है कि इस बार पेपर-2 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 9 नंबर का बोनस अंक दिया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Exam result, Job news, REET exam
FIRST PUBLISHED : September 18, 2022, 12:31 IST
[ad_2]
Source link