Take a fresh look at your lifestyle.

RPSC RAS Mains 2021 result: आरपीएससी ने जारी किया आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट, इस लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड

379

[ad_1]

RPSC RAS Mains 2021 result: राजस्थान लोक सेवा आयोग, RPSC ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा, RAS मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसके अनुसार कुल 2174 उम्मीदवारों को परीक्षा में सफल घोषित किया गया है. चयनित उम्मीदवारों को अब पर्सनैलिटी एवं वाइवा टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा. इसका शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा.

फिलहाल राजस्थान आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही आयोग ने रिजल्ट जारी करने के नोटिफिकेशन में बताया है कि “अगर उम्मीदवार विज्ञापन में दिए गए पात्रता मानदंड की शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो आयोग की ओर से रिजल्ट जारी करने के बाद भी उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी.”

गौरतलब है कि आरपीएससी आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 20 एवं 21 मार्च को किया गया था. परीक्षा राजस्थान के सभी शहरों में हुई थी. उम्मीदवार नीचे दिए जा रहे स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
अब मुख्य पृष्ठ पर दिए गए रिजल्ट टैब पर क्लिक करें.
उसके बाद, ‘Result Preamble and Cut-off Marks for Rajasthan State and Subordinate Services Combined Competitive (Mains) Examination-2021’ की लिंक पर जाएं.
अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा. उसे डाउनलोड कर लें.

वैकल्पिक रूप से डायरेक्ट इस लिंक https://rpsc.rajasthan.gov.in/Static/Result/CB34069E52F942F09031CA05E583290B.pdf पर जाकर रिजल्ट देखा जा सकता है. बता दें कि आरएएस परीक्षा का आयोजन कुल 988 पदों पर भर्ती के लिए किया गया था. जिनमें 363 वैकेंसी राज्य सेवा के लिए एवं 625 अधीनस्थ सेवा के लिए है.

ये भी पढ़ें-
BPCL Sarkari Naukri: BPCL में इन पदों पर बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, बस करना होगा ये काम, मिलेगी अच्छी सैलरी
BTSC Sarkari Naukri 2022: स्वास्थ्य विभाग में इन 12500 से अधिक पदों पर अप्लाई करने की कल है आखिरी डेट, जल्द करें आवेदन

Tags: Government jobs, RPSC Results

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.