Take a fresh look at your lifestyle.

RSMSSB Exam Date 2022: आरएसएमएसएसबी ने जारी की इस भर्ती परीक्षा की डेट, यहां देखें शेड्यूल और पढ़ें नोटिस

343

[ad_1]

RSMSSB PTI Exam Date 2022,RSMSSB PTI Recruitment 2022: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड, RSMSSB ने फिजिकल एजुकेशन टीचर पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा की डेट जारी कर दी है. बोर्ड की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार आरएसएमएसएसबी पीटीआई परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर 2022 को किया जाएगा. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी.

परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर शेड्यूल एवं पूरी डिटेल चेक कर सकते हैं. गौरतलब है कि राजस्थान में फिजिकल एजुकेशन टीचर के 5546 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. जारी नोटिस में बताया गया है कि परीक्षा के एडमिट कार्ड को लेकर अलग से सूचना दी जाएगी.

बता दें कि आरएसएमएसएसबी की ओर से 16 जून 2022 को भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था. इसके बाद उम्मीदवारों से 23 जून से लेकर 22 जुलाई तक भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे. फिलहाल उम्मीदवार इस लिंक https://rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/files/PTI2022_ExamDateShcedule26082022.pdf पर जाकर एग्जाम डेट के लिए जारी नोटिस पढ़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें-
DRDO Sarkari Naukri: 10वीं, ग्रेजुएट हैं, तो DRDO में इन पदों पर मिलेगी नौकरी, इस दिन से आवेदन शुरू, 1.12 लाख मिलेगी सैलरी
SAIL Sarkari Naukri 2022: 10वीं, ITI हैं पास, तो SAIL में इन पदों पर नौकरी की भरमार, आवेदन शुरू, 35000 मिलेगी सैलरी 

Tags: Government jobs, Job

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.